भारत में मीडसाइज SUV की डिमांड ज्यादा रहती है। लोग फैमिली और ऑफिस के लिए मीडसाइज SUV का यूज अधिक करते हैं। इसलिए Hyundai Creta और Maruti Grand Vitara जैसी गाड़ियों की बिक्री ज्यादा होती है। इसी को देखते हुए अब कई कंपनियां नए मॉडल पेश करने की तैयारी में हैं। आने वाले महीनों में Kia, Renault, Nissan और Tata Motors अपनी नई SUVs लान्च करेगी। खास बात ये है कि इनमें ADAS और हाइब्रिड इंजन जैसे एडवांस फीचर देखने को मिल सकतै हैं। अब आइए आपको हम इन कारों के फीचर के बारे में डिटले में बताते हैं।
Kia Seltos भारत में पहले से ही सक्सेस मॉडल है, और अब कंपनी इसका नया हाइब्रिड वर्जन लॉन्च करने जा रही है। कंपनी इस SUV को 2026 में लॉन्च करेगी, जिसमें हाइब्रिड इंजन मिलेगा, जो लगभग 30 KMPL का माइलेज देने में सक्षम होगा।
फीचर्स की बात करें तो इसमें Kia Seltos Hybrid में 30 इंच का ट्रिनिटी डिस्प्ले, वेंटिलेटेड सीट्स, लेवल 2 ADAS और 360 डिग्री कैमरा जैसे कई आधुनिक फीचर्स शामिल होंगे। इस नए मॉडल में वर्टिकल LED DRLs और कनेक्टेड LED टेल लैंप्स के साथ अपडेटेड डिजाइन भी होगा। इसका सीधा मुकाबला Hyundai Creta और Maruti Grand Vitara से हो सकता है
Renault Duster की भी भारत में डिमांड ज्यादा रही है। इसका लुक लोगों को काफी पसंद आता है। कंपनी अब इसके 3rd Gen को लॉन्च करने जा रही है। 2026 की शरुआत में लॉन्च होने वाली इस नई डस्टर में 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है, जो 154bhp की पावर और 250Nm का टॉर्क जरनेट करेगा।
यह SUV CMF-B प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी और बाद में हाइब्रिड वेरिएंट के विकल्प की भी उम्मीद है। डिजाइन ग्लोबल मॉडल जैसा होगा, लेकिन भारतीय ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए इसमें कुछ खास बदलाव किए जाएंगे। भारतीय बाजार में यह Hyundai Creta और Kia Seltos जैसी SUVs को टक्कर देगी।
रेनॉल्ट डस्टर के अलावा, कंपनी एक नई प्रीमियम 7-सीटर SUV लॉन्च करने की भी तैयारी कर रही है, जिसे Renault Boreal कहा जा सकता है। 2025 की दूसरी छमाही में लॉन्च होने वाली यह SUV पेट्रोल इंजन के साथ आएगी और इसमें हाइब्रिड वेरिएंट का विकल्प भी मिल सकता है। इसका डिज़ाइन डस्टर से प्रेरित होगा, लेकिन ज्यादा स्पेस और प्रीमियम फीचर्स के साथ इसे खास तौर पर परिवारों के लिए बनाया जाएगा। भारतीय बाजार में यह Maruti Grand Vitara और Toyota Hyryder जैसी SUVs को टक्कर देगी।
भारतीय मार्केट में Nissan की SUV भी ज्यादा डिमांड में रहती है। लेकिन अब कंपनी मीडसाइज SUV सेगमेंट में अपनी एंट्री की तैयारी कर रही है। ये नई SUV Renault Duster के CMF-B+ प्लेटफॉर्म पर बनाई जाएगी और 2026 में लॉन्च होगी। कंपनी इसमें मॉडर्न टेक्नोलॉजी, नया फीचर और एडवांस पावरट्रेन देगी। फिलहाल कंपनी की तरफ से अभी इसके फीचर के बारे में पूरी जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, लॉन्च के साथ ही इसका मुकाबला Hyundai Creta और Kia Seltos जैसी SUVs से होगी। बता दें कि Nissan SUV के लॉन्च से पहले एक कॉम्पैक्ट MPV भी पेश कर सकती है
Tata Sierra, 90 के दशक में सबसे पॉपुलर SUVs में एक थी, लेकिन अब यह एक नए अवतार में वापसी करने वाली है। कंपनी इसे 2025 तक लॉन्च कर सकती है। जिसमें पहले इलेक्ट्रिक वेरिएंट और बाद में पेट्रोल-डीजल वर्जन लाए जाएंगे। Tata Sierra EV को Acti.ev+ आर्किटेक्चर पर बनाया गया है और ये Harrier EV के साथ कई कंपोनेंट्स शेयर करेगी।
इंजन की बात करें तो इसमें 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जाएगा, जो 168bhp की पावर और 280Nm का टार्क जनरेट करेगा। जबकि 2.0-लीटर टर्बो डीजल इंजन का विकल्प भी आ सकता है। इसके अलावा एक इलेक्ट्रिक वर्जन भी आएगा।
फीचर्स में ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप, लेवल 2 ADAS, पैनोरमिक सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड सीटें और प्रीमियम साउंड सिस्टम शामिल हो सकते हैं। एक्सटीरियर में कनेक्टेड LED लाइटे, फ्लश डोर हैंडल और स्क्वायर व्हील आर्च होंगे। अगर आप आने वाले समय में SUV खरीदने का सोच रहे हैं, तो ये कारें आपके लिए बेहतर ऑप्शन साबित हो सकती हैं।