New Tata Sierra: टाटा मोटर्स अपनी जबरदस्त SUV सिएरा (Sierra) को नए अवतार में लॉन्च करने जा रही है। नई जनरेशन की Tata Sierra SUV 25 नवंबर को भारत में लॉन्च होगी। यह एसयूवी टाटा की पोर्टफोलियो में Curvv और Harrier के बीच में अपनी जगह बनाएगी, जो बाजार में एक मजबूत दावेदार बनने को तैयार है। जानकारी के मुताबिक, नई Tata Sierra तीन अलग-अलग पॉवरट्रेन ऑप्शंस के साथ लॉन्च होगी, जो ग्राहकों के लिए बेहतर विकल्प प्रदान करेगी। आइए आपको बताते हैं नई सिएरा में क्या हो सकता है खास।
Sierra में टाटा का नया 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड डायरेक्ट-इंजेक्शन (TGDI) इंजन पेश किया जा सकता है। निचले वेरिएंट्स में एक नैचुरली एस्पिरेटेड वर्जन भी मिलने की उम्मीद है। डीजल वेरिएंट के लिए इसमें Curvv में इस्तेमाल होने वाला 1.5-लीटर वाला इंजन दिए जाने की संभावना है। जानकारी के मुताबिक शुरूआत में इसे ICE (पेट्रोल/डीजल) विकल्पों में लॉन्च किया जाएगा, जिसके बाद एक इलेक्ट्रिक वेरिएंट (Sierra.ev) भी मार्केट में उतारा जाएगा।
क्लासिक डिजाइन और मॉडर्न फीचर्स का कॉम्बिनेशन
नई सिएरा का डिजाइन 1991 वाली सिएरा पर बेस्ड है, लेकिन इसे मॉडर्न टेक्नोलॉजी से लैस किया जाएगा। इसका लुक को पुरानी सिएरा के क्लासिक एलीमेंट्स के साथ स्टाइल किया जाएगा। इसमें एलईडी लाइटबार्स, फ्लश डोर हैंडल, 19-इंच के अलॉय व्हील और एक जबरदस्त रैपराउंड रियर ग्लास सेक्शन दिया जा सकता है। अंदर की बात करें तो इस एसयूवी में ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप होने की उम्मीद है, जिसमें एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एक सेंट्रल टचस्क्रीन और एक पैसेंजर डिस्प्ले शामिल हैं, और प्रत्येक का साइज लगभग 12.3 इंच हो सकता है।
इस जबरदस्त SUV में पैनोरमिक सनरूफ, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, हवादार फ्रंट सीटें, एम्बिएंट लाइटिंग और एक वायरलेस चार्जर शामिल हो सकते हैं। सेफ्टी के लिए इसमें SUV छह एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और लेवल 2 ADAS के साथ आ सकती है।
कब होगी मार्केट में एंट्री?
नई Sierra के प्रोडक्शन मॉडल का अनावरण 15 नवंबर को किया जाएगा, जिसके बाद इसे 25 नवंबर को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च के बाद, Tata Sierra मिडसाइज SUV सेगमेंट में Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Suzuki Grand Vitara, Honda Elevate, MG Hector और Mahindra Thar Roxx जैसी गाड़ियों को कड़ी टक्कर देगी।