Get App

मैक्सी-स्टाइल इलेक्ट्रिक स्कूटर TVS M1-S का टीजर जारी, 4.3 kWh की बैटरी और बोल्ड लुक के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स

भारत की सबसे बड़ी टू-व्हीलर निर्माता कंपनी TVS Motor ने अपना पहला मैक्सी-स्टाइल इलेक्ट्रिक स्कूटर TVS M1-S पेश किया है। कंपनी ने इसका टीजर जारी करते हुए साफ संकेत दिए हैं कि यह स्कूटर सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि ग्लोबल मार्केट को भी ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Aug 06, 2025 पर 5:32 PM
मैक्सी-स्टाइल इलेक्ट्रिक स्कूटर TVS M1-S का टीजर जारी, 4.3 kWh की बैटरी और बोल्ड लुक के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स
मैक्सी-स्टाइल इलेक्ट्रिक स्कूटर TVS M1-S का टीजर जारी

TVS M1-S electric scooter: भारत की सबसे बड़ी टू-व्हीलर निर्माता कंपनी TVS Motor ने अपना पहला मैक्सी-स्टाइल इलेक्ट्रिक स्कूटर TVS M1-S पेश किया है। कंपनी ने इसका टीजर जारी करते हुए साफ संकेत दिए हैं कि यह स्कूटर सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि ग्लोबल मार्केट को भी ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। दमदार फीचर्स, बोल्ड लुक और लंबी रेंज के साथ यह स्कूटर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सेगमेंट में नया स्टैंडर्ड सेट करने वाला है। अब आइए इसके बारे में डिटेल में जानते है।

TVS M1-S का टीजर जारी

TVS मोटर ने हाल ही में अपने पहले मैक्सी-स्टाइल इलेक्ट्रिक स्कूटर का टीजर जारी किया है। यह स्कूटर ION Mobility नाम की एक स्टार्टअप कंपनी का मॉडल है, जिसका नाम ION M1-S है। TVS ने इस स्टार्टअप में निवेश किया है और अब इस कंपनी की सभी तकनीक, टीम और प्रोजेक्ट्स को अपने साथ जोड़ लिया है। यह फैसला TVS के Reimagine 2030 विजन का एक अहम हिस्सा है।

ION Mobility के सीईओ और फाउंडर जेम्स चान अब TVS मोटर में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट की भूमिका में काम करेंगे। उन्हें ASEAN देशों में कंपनी के कामकाज की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही, वे M1-S इलेक्ट्रिक स्कूटर के विकास और लॉन्च की पूरी प्रक्रिया की निगरानी भी करेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें