भारत में Tesla की एंट्री कंफर्म, इस दिन और यहां खुलेगा पहला शोरूम, जानें कौन सी कार होगी लॉन्च?

Tesla in India: टेस्ला इंक मंगलवार को भारत में अपना पहला शोरूम खोलने जा रही है और कंपनी अगले महीने की शुरुआत में गाड़ियों की डिलीवरी भी शुरू कर सकती है। एलन मस्क की यह इलेक्ट्रिक कार कंपनी भारत जैसे बड़े ऑटो मॉर्केट में संभावनाओं का फायदा उठाना चाहती है, खासकर तब जब अन्य देशों में उसकी बिक्री में गिरावट देखी जा रही है

अपडेटेड Jul 11, 2025 पर 7:20 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Elon Musk in India: भारत में टेस्ला की इंडिया एंट्री कन्फर्म हो गई है।

Tesla in India: दुनियाभर में धूम मचाने के बाद अब भारत में टेस्ला की इंडिया एंट्री कन्फर्म हो गई है। टेस्ला इंडिया में अपने ऑफिशियल ऑपरेशन की शुरुआत करने जा रही है। कंपनी के पहले शोरूम की शुरुआत मुंबई में होगी। एलन मस्क की कंपनी टेस्ला की इलेक्ट्रिक कारें 15 जुलाई को भारत में लॉन्च होने जा रही है।

टेस्ला की भारत में एंट्री

मामले से जुड़े लोगों के मुताबिक, टेस्ला इंक अगले मंगलवार  यानी 15 जुलाई को भारत में अपना पहला शोरूम खोलने जा रही है। कंपनी अगले महीने की शुरुआत में गाड़ियों की डिलीवरी भी शुरू कर सकती है। एलन मस्क की यह इलेक्ट्रिक कार कंपनी भारत जैसे बड़े ऑटो मॉर्केट में संभावनाओं का फायदा उठाना चाहती है, खासकर तब जब अन्य देशों में उसकी बिक्री में गिरावट देखी जा रही है। मुंबई में खुलने वाला यह शोरूम टेस्ला का भारत में ऑफिशियल एंट्री होगा। इसके जरिए ग्राहक टेस्ला की कारों की कीमत, उपलब्ध मॉडल और वेरिएंट की जानकारी ले सकेंगे। यह जानकारी ब्लूमबर्ग न्यूज़ के नए डॉक्यूमेंट और एक सूत्र ने दी है।


जानें भारत में कब से मिलेंगी टेस्ला की कारें

मामले से जुड़े एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि टेस्ला की डिलीवरी अगस्त के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है। ग्राहक अगले हफ्ते से अपनी पसंद की टेस्ला ईवी को कॉन्फ़िगर कर ऑर्डर भी कर सकेंगे। ब्लूमबर्ग न्यूज़ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई में टेस्ला का पहला शोरूम जुलाई के मध्य तक खुलने के लिए तैयार है और कंपनी की पहली कारों की खेप- चीन के प्लांट से भेजी गई मॉडल Y रियर-व्हील ड्राइव SUV भारत पहुंच चुकी है। सूत्रों का यह भी कहना है कि टेस्ला का दूसरा शोरूम, जुलाई के आखिर तक शुरू हो सकता है। बता दें कि ये शोरूम राजधानी दिल्ली में खोला जा रहा है।

कितनी होगी कीमत?

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, टेस्ला की पांच मॉडल Y कारों की कीमत करीब 27 लाख रुपये (लगभग $32,270) प्रति कार बताई गई है। भारत में अगर किसी कार की कीमत $40,000 से कम है और वह पूरी तरह से बनी हुई (CBU) कार है, तो उस पर 70% इम्पोर्ट ड्यूटी और अन्य टैक्स लगते हैं। ऐसे में ये कारें अमेरिका की तुलना में भारत में काफी महंगी बिकने की संभावना है। अमेरिका में यही कार लगभग $46,630 में मिलती है। योजना से जुड़े लोगों के अनुसार, मुंबई में खुलने वाले टेस्ला शोरूम का पहला सप्ताह खास मेहमानों और व्यापारिक साझेदारों के लिए होगा। आम लोगों के लिए शोरूम अगले हफ्ते से खोला जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।