Tesla Model Y हुई ₹9 लाख तक सस्ती, नया Premium RWD वेरिएंट ₹50.89 लाख में लॉन्च

Tesla Model Y: Tesla ने भारत में अपने Model Y पोर्टफोलियो को अपडेट करते हुए नया Model Y Premium Rear-Wheel Drive (RWD) लॉन्च किया है। इसके साथ ही, कंपनी ने उन दो वेरिएंट्स को बंद कर दिया है जिनके साथ उसने पिछले साल भारतीय बाजार में प्रवेश किया था।

अपडेटेड May 29, 2026 पर 3:54 PM
Story continues below Advertisement
Tesla Model Y हुई ₹9 लाख तक सस्ती, नया Premium RWD वेरिएंट ₹50.89 लाख में लॉन्च

Tesla Model Y: Tesla ने भारत में अपने Model Y पोर्टफोलियो को अपडेट करते हुए नया Model Y Premium Rear-Wheel Drive (RWD) लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 50.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इसके साथ ही, कंपनी ने उन दो वेरिएंट्स को बंद कर दिया है जिनके साथ उसने पिछले साल भारतीय बाजार में प्रवेश किया था, जिससे Tesla कार खरीदने की शुरुआती कीमत में 9 लाख रुपये की कमी आई है।

नई Model Y Premium RWD ने पुरानी Model Y RWD की जगह ले ली है, जिसकी कीमत 59.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) थी। Tesla ने Model Y Long Range RWD का प्रोडक्शन भी बंद कर दिया है, जिसकी कीमत 67.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) थी।

इसके अलावा, भारत में Tesla की Model Y लाइन-अप अब केवल दो वेरिएंट तक सीमित हो गई है - हाल ही में लॉन्च हुई Model Y Premium RWD और Model Y L Premium AWD 6-सीटर, जो इस साल अप्रैल में 61.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च हुई थी।


Tesla Model Y के नए वेरिएंट

वेरिएंट कीमत (एक्स-शोरूम)
Tesla Model Y Premium RWD ₹50.89 लाख
Tesla Model YL Premium AWD (6-सीटर) ₹61.99 लाख

Tesla Model Y के पुराने वेरिएंट

वेरिएंट कीमत (एक्स-शोरूम)
Tesla Model Y RWD ₹59.89 लाख
Tesla Model Y Long Range RWD ₹67.89 लाख

यह पोर्टफोलियो फेरबदल ऐसे समय में आया है जब Tesla भारत में अपनी उपस्थिति को लगातार मजबूत कर रही है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) के आंकड़ों के अनुसार, जुलाई 2025 में देश में अपना पहला शोरूम खोलने वाली इस इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी ने FY2026 में 342 वाहन बेचे। कंपनी ने अप्रैल 2026 में 43 यूनिट बेचीं।

बता दें कि नई Model Y Premium RWD में कई अपग्रेड भी किए गए हैं। इनमें ब्लैक हेडलाइनर और प्रीमियम ट्रिम के साथ एक नया ऑल-ब्लैक केबिन थीम, आगे की सीटों पर बैठे यात्रियों के लिए एक बड़ी 16-इंच टचस्क्रीन और वैकल्पिक Zen Grey इंटीरियर फिनिश शामिल हैं।

प्रैक्टिकलिटी की बात करें तो, यह इलेक्ट्रिक SUV 2,138 लीटर तक का स्टोरेज स्पेस और पांच यात्रियों तक के लिए बैठने की सुविधा प्रदान करती है। टेस्ला ने WLTP सर्टिफाइड 500 किमी तक की रेंज का दावा किया है, जबकि यह 0 से 100 KMPH की रफ्तार 5.9 सेकंड में पकड़ लेती है। इसकी डिलीवरी जुलाई 2026 से शुरू होने की उम्मीद है।

बताते चले कि यह लॉन्च भारत में पिछले महीने आए Model Y L के बाद हुआ है। 6-सीटर Model Y L वेरिएंट में WLTP के अनुसार 681 किमी तक की रेंज मिलने का दावा किया गया है। यह कार 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड सिर्फ 5.0 सेकंड में पकड़ लेती है और इसमें 2,539 लीटर तक का कार्गो स्पेस मिलता है, जिससे यह लाइनअप में ज्यादा फैमिली-फोकस्ड विकल्प बन जाता है।

टेस्ला ने बताया कि भारत में बेचे जा रहे दोनों Model Y वेरिएंट्स को ग्लोबल सेफ्टी एजेंसियों से टॉप सेफ्टी रेटिंग मिली है, जिनमें NHTSA, IIHS, Euro NCAP, ANCAP और C-IASI शामिल हैं।

इन सबके अलावा, Tesla ग्राहकों को कार खरीदने में आसानी के लिए फाइनेंस विकल्प भी दे रही है, जिसमें 39,990 रुपये से शुरू होने वाली EMI और 6 लाख रुपये का डाउन पेमेंट शामिल है, बशर्ते फाइनेंसर की मंजूरी मिल जाए। कंपनी का दावा है कि पेट्रोल और डीजल वाहनों की तुलना में ईंधन और मेंटेनेंस खर्च कम होने से ग्राहक हर महीने 20,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: 2026 Tiago EV Facelift भारत में लॉन्च, मिलेगा मॉडर्न तकनीक और दमदार फीचर्स, जानें कीमत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।