Tesla Delhi showroom: Elon Musk की इलेक्ट्रिक कार कंपनी Tesla अब भारत में अपने सफर की रफ्तार और तेज कर दी है। दरअसल, मुंबई में अपना पहला शोरूम खोलने और 15 जुलाई से बिक्री की शुरुआत करने के बाद, Tesla आज दिल्ली में अपने दूसरे शोरूम को औपचारिक तौर पर शुरू कर दिया है। जिससे इलेक्ट्रिक कार का अब एक नया युग देखने को मिलेगा। अब आइए जानते हैं कि Elon Musk के स्वामित्व वाली कंपनी Tesla के दूसरे शोरूम को दिल्ली में किस जगह पर शुरू किया गया है।
खुल गया Tesla का दूसरा शोरूम
टेस्ला की ओर से भारत की राजधानी दिल्ली में दूसरे शोरूम को औपचारिक तौर पर खोल दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, इस शोरूम को दिल्ली के एयरोसिटी के Worldmark 3 में बनाया गया है।
सुपरचार्जर की सुविधा मिलेगी
टेस्ला की ओर से दिल्ली में भी सुपरचार्जर की सुविधा दी गई है। दिल्ली में भी निर्माता की ओर से शोरूम पर चार सुपरचार्जर लगाए गए हैं। इसके अलावा कंपनी दिल्ली एनसीआर में साकेत, नोएडा और ग्रुरुग्राम में भी चार्जिंग स्टेशन की सुविधा देगी।
जुलाई में शुरू हुआ था पहला शोरूम
बता दें कि टेस्ला ने भारत में अपने पहले शोरूम की शुरुआत 15 जुलाई 2025 को मुंबई के बीकेसी में शुरू किया था। इसी दौरान टेस्ला की ओर से Model Y को भी लॉन्च किया गया है। जिसके कुछ समय बाद ही इस गाड़ी के लिए देशभर में बुकिंग शुरू कर दी गई थी।
Tesla की ओर से ऑफर की जा रही Model Y की भारत में एक्स शोरूम कीमत 59.89 लाख रुपये है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 67.89 लाख रुपये है।
टेस्ला की Model Y को जिस कीमत, फीचर्स और रेंज के साथ ऑफर किया गया है। उस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Hyundai Ioniq5, Kia EV6, Mercedes, Audi, BMW और Volvo की ईवी के साथ होगा।