Get App

Ola S1 Pro: देश का पहला ADAS वाला स्कूटर भारतीय बाजार में करेगा एंट्री, मिलेंगे कई दमदार फीचर्स

Ola S1 Pro: Ola Electric आज यानी 15 अगस्त, 2025 को शाम को अपना नया स्कूटर Ola S1 Pro Sport लॉन्च करने वाली है। लॉन्चिंग से पहले इसके फीचर्स से जुड़ी कई जानकारियां सामने आई हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में ADAS फीचर मिलेगा, जो पहले केवल कारों में देखने को मिलती थी।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Aug 15, 2025 पर 4:38 PM
Ola S1 Pro:  देश का पहला ADAS वाला स्कूटर भारतीय बाजार में करेगा एंट्री, मिलेंगे कई दमदार फीचर्स
देश का पहला ADAS वाला स्कूटर Ola S1 Pro भारतीय बाजार में करेगा एंट्री

Ola S1 Pro: देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है, चाहे वो बाइक, स्कूटर या कार ही क्यों न हो। इसी को देखते हुए सभी कंपनियां अब ई व्हीकल्स पर ज्यादा फोकस कर रही हैं। इसी कड़ी में Ola Electric आज यानी 15 अगस्त, 2025 को शाम को अपना नया स्कूटर Ola S1 Pro Sport लॉन्च करने वाली है। लॉन्चिंग से पहले इसके फीचर्स से जुड़ी कई जानकारियां सामने आई हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में ADAS फीचर मिलेगा, जो पहले केवल कारों में देखने को मिलती थी। इसका डिजाइन और लुक स्टाइलिश और स्पोर्टी है। अब आइए जानते हैं इसके फीचर्स के बारे में।

भारत का पहला ADAS वाला स्कूटर

OLA S1 Pro Sport भारत का पहला ADAS वाला स्कूटर है, जिसकी कंपनी ने पहले भी झलक दिखाई थी और जिस पर कंपनी काम कर रही है। अभी तक यह तकनीक केवल कारों में ही देखने को मिलती थी, लेकिन ओला ने इसे टू-व्हीलर्स में लाने का फैसला किया है। ADAS सिस्टम शहरी ट्रैफिक में सवारी को सुरक्षित बनाने के लिए रियल-टाइम अलर्ट देगा. यह फीचर सवार को संभावित खतरों से पहले ही सावधान कर देगा, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा कम हो सकेगा

डैशकैम का भी मिलेगा साथ

सब समाचार

+ और भी पढ़ें