Get App

Tata Sierra 2025 Launch: आज लॉन्च होगी नई Tata Sierra, दमदार फीचर और स्टाइलिश लुक के साथ, जानें कितनी हो सकती है कीमत?

Tata Sierra 2025 Launch: Tata Motors आज नई Sierra 2025 को लॉन्च करने जा रहा है, जिसके बाद कंपनी के SUV लाइन-अप में एक और नया मॉडल जुड़ जाएगा। नई Sierra 2025 अब सीधे उन पॉपुलर कारों से टक्कर लेगी जो आज इंडिया के मिड-साइज SUV सेगमेंट पर राज कर रही हैं।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Nov 25, 2025 पर 1:07 PM
Tata Sierra 2025 Launch: आज लॉन्च होगी नई Tata Sierra, दमदार फीचर और स्टाइलिश लुक के साथ, जानें कितनी हो सकती है कीमत?
आज लॉन्च होगी नई Tata Sierra, दमदार फीचर और स्टाइलिश लुक के साथ, जानें कितनी हो सकती है कीमत?

Tata Sierra 2025 Launch: क्या आप नई SUV लेने का मन बना रहे हैं? अगर हां, तो यह खबर आपके लिए अच्छी साबित हो सकती है। दरअसल, Tata Motors आज नई Sierra 2025 को लॉन्च करने जा रहा है, जिसके बाद कंपनी के SUV लाइन-अप में एक और नया मॉडल जुड़ जाएगा। नई Sierra 2025 अब सीधे उन पॉपुलर कारों से टक्कर लेगी जो आज इंडिया के मिड-साइज SUV सेगमेंट पर राज कर रही हैं। इनमें Kia Seltos, Maruti Suzuki Grand Vitara, Maruti Suzuki Victoris, Toyota Urban Cruiser Hyryder, Mahindra Thar Roxx, Honda Elevate, Skoda Kushaq, Volkswagen Taigun और MG Astor जैसी SUV शामिल हैं।

Tata की अपनी कर्व भी इसी सेगमेंट में मौजूद है। बता दें कि इस SUV की बुकिंग 21,000 रुपये में पहले से ही शुरू हो चुकी है। अब आइए जानते हैं SUV की पूरी डिटेल।

कितनी होगी कीमत?

Tata ने Sierra को कई इंजन विकल्पों के साथ एक फीचर-लोडेड SUV के रूप में पेश किया है। मॉडल का पूरी तरह से 15 नवंबर को पेश किया गया था। भारत में Tata Sierra 2025 की कीमत लगभग 12 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है और टॉप वेरिएंट के लिए लगभग 22 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जा सकती है। ये अनुमान दिखाते हैं कि Tata Sierra की कीमत प्रतिस्पर्धियों के मुकाबले कहां होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें