Mahindra XUV 3XO MX2: अगर आप एक कॉम्पैक्ट SUV लेने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए Mahindra XUV 3XO का डीजल वेरिएंट MX2 बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। आप इस SUV को सिर्फ 2 लाख रुपये की डाउनपेमेंट करने के बाद घर ला सकते हैं। लेकिन इसके बाद इस SUV के लिए कितने रुपये की हर महीने EMI देनी होगी इसकी जानकारी हम आपको इस आर्टिकल में देंगे। इसके साथ ही कीमत के बारे में भी बताएंगे।
Mahindra की ओर से XUV 3XO के डीजल वेरिएंट के तौर पर MX2 को ऑफर किया जाता है। इस गाड़ी के बेस वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 8.95 लाख रुपये है। अगर आप इस SUV को दिल्ली में खरीदते हैं, तो आपको करीब 78,000 रुपये का RTO और करीब 45,000 रुपये का इंश्योरेंस देना होगा। जिसके बाद Mahindra XUV 3XO MX2 ऑन-रोड कीमत लगभग 10.18 लाख रुपये हो जाएगी।
2 लाख Down Payment के बाद कितनी बनेगी EMI
अगर आप इस गाड़ी के डीजल वेरिएंट MX2 को 2 लाख रुपये की डाउनपेमेंट करने के बाद घर लाना चाहते हैं, तो आपको 8.18 लाख रुपये का बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। यदि बैंक आपको 7 साल के लिए 9 फीसदी की ब्याज दर से 8.18 लाख रुपये का लोन दे रहा है, तो आपको हर महीने 13309 रुपये की EMI देनी होगी।
अगर आप 7 साल के लिए 9 फीसदी की ब्याद जर से 8.18 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको हर महीने 13309 रुपये की EMI देनी होगी। मतलब आपको 7 साल के लिए Mahindra XUV 3XO के डीजल वेरिएंट MX2 के लिए करीब 2.99 लाख रुपये बतौर ब्याज देने होंगे। जिसके बाद इस SUV की कुल कीमत 13.17 लाख रुपये हो जाएगी।
Mahindra XUV 3XO MX2 को कंपनी फोर मीटर SUV के तौर पर ऑफर करती है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Renault Kiger, Maruti Breeza, Tata Nexon, Kia Sonet, Hyundai Venue और Nissan Magnite जैसी गाड़ियों के साथ है।