Car AC Recirculation: आपकी कार के डैशबोर्ड पर एक छोटा सा बटन होता है जिसे ज्यादातर ड्राइवर अनदेखा कर देते हैं या गलत तरीके से इस्तेमाल करते हैं। इस पर कार का निशान बना होता है जिसके अंदर एक घुमावदार तीर होता है। यह एयर रीसर्कुलेशन बटन है और यह जितना आप सोचते हैं उससे कहीं ज्यादा उपयोगी है - यह सिर्फ कंट्रोल सेंटर की शोभा बढ़ाने के लिए नहीं है। अगर आप समझ लें कि यह कैसे काम करता है, तो आप अपनी कार की AC का इस्तेमाल बेहतर तरीके से कर सकते हैं। इतना ही नहीं, यह वास्तव में कार को तेजी से ठंडा करने में मदद करेगा और ईंधन (फ्यूल) की बचत भी करेगा।
