JSW MG Motor India ने भारतीय बाजार में Majestor SUV लॉन्च कर दी है। हालांकि, कंपनी ने सबसे पहले SUV के टॉप वेरिएंट की कीमतें जारी की हैं। खासतौर से, 4x2 ऑटोमैटिक टॉप वेरिएंट की शुरुआती कीमत 40.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, और 4x4 ऑटोमैटिक टॉप वेरिएंट की कीमत 44.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। बाकी वेरिएंट्स की कीमतें कंपनी बाद में जारी कर सकती है।
MG Majestor में 2.0 लीटर का ट्विन-टर्बो डीजल इंजन दिया गया है। यही इंजन ग्लॉस्टर के टॉप वेरिएंट में भी इस्तेमाल किया गया है। यह इंजन 215 hp का पावर और 478.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 8-स्पीड टॉर्क-कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स है और लो रेंज के साथ फोर-व्हील ड्राइव (4WD) सेटअप उपलब्ध है। तीन लॉकिंग डिफरेंशियल के साथ, SUV स्नो Snow, Rock, Sand, Mud और Normal सहित कई ड्राइविंग मोड प्रदान करती है।
MG Majestor: केबिन, फीचर्स
MG Majestor में सिल्वर एक्सेंट के साथ ब्लैक इंटीरियर दिया गया है। डैशबोर्ड में 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और दो 12.3 इंच के डिस्प्ले हैं, जिनमें से एक इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए और दूसरा इंस्ट्रूमेंट पैनल के लिए है। यह SUV 6 और 7 सीटों वाले लेआउट में उपलब्ध है, जिसमें लेदरेट अपहोल्स्ट्री स्टैंडर्ड के तौर पर दी गई है।
SUV के टॉप-टियर सैवी ट्रिम में पैनोरमिक सनरूफ, 12-स्पीकर वाला जेबीएल स्टूडियो ऑडियो सिस्टम, पावर्ड टेलगेट, 3-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 360-डिग्री कैमरा और डुअल वायरलेस फोन चार्जिंग स्टेशन जैसी सुविधाएं मिलती हैं। इसके अलावा, इसमें मेमोरी फंक्शन के साथ 12-वे पावर-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट (जो बाहरी रियरव्यू मिरर (ORVMs) से जुड़ी है), 8-वे पावर-एडजस्टेबल फ्रंट पैसेंजर सीट, फ्रंट सीटों के लिए कूलिंग और मसाज की सुविधा और 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग भी शामिल हैं।
दिखने में, SUV का बॉक्सी डिजाइन और सीधा स्टांस इसे और भी आकर्षक बनाता है। इसके साथ ही, एक विशाल ग्रिल और दोनों ओर खड़ी ढलान वाली LED हेडलाइट्स इसे और भी शानदार बनाती हैं। फ्रंट फेसिया में स्लीक आइब्रो के आकार की LED DRL’s भी हैं। बंपर का डिजाइन भी मजबूत है और इसमें सिल्वर स्किड प्लेट लगी है।
व्हील आर्च क्लैडिंग से ढके हुए हैं और दरवाजों के निचले हिस्से तक फैले हुए हैं। मैजेस्टर में 19 इंच के डुअल-टोन अलॉय व्हील लगे हैं और इसमें आसान एंट्री के लिए साइड स्टेप्स दिए गए हैं। पीछे की तरफ, इसमें कनेक्टेड LED टेल लाइट्स हैं जिनके ऊपर Morris Garages की ब्रांडिंग दिखाई देती है। इसके अलावा, रियर बंपर पर ब्लैक क्लैडिंग है और दोनों तरफ एग्जॉस्ट टिप्स दिए गए हैं, जो SUV के आक्रामक लुक को और बढ़ाते हैं।
इस SUV का साइज काफी बड़ा है। इसमें 219mm का ग्राउंड क्लीयरेंस और 810mm की वॉटर वेडिंग क्षमता दी गई है। इसका व्हीलबेस 2,950mm है, लंबाई 5,046mm, चौड़ाई 2,016mm और ऊंचाई 1,870mm है।