Toll Rate Cut: अगर आप हाईवे से यात्रा करते हैं और आपको रेगुलर टोल देना पड़ता है तो आपके लिए एक गुड न्यूज है! हाईवे की यात्रा को किफायती और सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए टोल दरों में कटौती की है। जानकारी के मुताबिक, अपडेटेड नियम के तहत टोल टैक्स की पुरानी दरों में 50 प्रतिशत तक की कमी आएगी। इस नए नियम के तहत उन नेशनल हाईवे के टोल उचित आधार पर निर्धारित किए जाएंगे जिन पर सुरंगें, पुल, फ्लाईओवर और एलिवेटेड कॉरिडोर जैसी प्रमुख संरचनाएं है।
