Toyota Rumion New Variant: Toyota Kirloskar Motor ने Rumion MPV का एक नया एंट्री-लेवल वेरिएंट 9.56 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च किया है। इस नए वेरिएंट के साथ, MPV की कीमत लगभग 95,000 रुपये कम हो गई है। अब इस कार के कुल चार वेरिएंट उपलब्ध हैं – E, S, G और V। वहीं, टॉप वेरिएंट V की बिक्री 13.86 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर जारी रहेगी।
