Toyota Kirloskar Motor: Toyota Kirloskar Motor (TKM) ने जनवरी 2026 में बेची गई यूनिट्स का आंकड़ा जारी किया है। इस महीने कंपनी ने कुल 33,880 यूनिट्स की बिक्री की है, जबकि जनवरी 2025 में 29,371 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। इसमें घरेलू बाजार में बेची गई 30,630 यूनिट्स और निर्यात की गई 3,250 यूनिट्स शामिल हैं, जो प्रमुख मॉडलों में ग्राहकों की निरंतर मांग और विश्वसनीय, मूल्य-आधारित मोबिलिटी समाधान देने के लिए TKM की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।
