Get App

Triumph Speed Twin 1200 Cafe Racer Edition भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Triumph Motorcycles ने भारत में नई Triumph Speed Twin 1200 Cafe Racer Edition लॉन्च की है। इस बाइक को इस साल की शुरुआत में ब्रांड के ‘Unleashed 2026’ कैंपेन के तहत दिखाया गया था और यह दुनिया भर में सिर्फ 800 यूनिट्स तक सीमित है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड May 25, 2026 पर 3:04 PM
Triumph Speed Twin 1200 Cafe Racer Edition भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Triumph Speed Twin 1200 Cafe Racer Edition भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Triumph Motorcycles ने भारत में नई Triumph Speed Twin 1200 Cafe Racer Edition लॉन्च की है, जिसकी कीमत ₹17.99 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। इस बाइक को इस साल की शुरुआत में ब्रांड के ‘Unleashed 2026’ कैंपेन के तहत दिखाया गया था और यह दुनिया भर में सिर्फ 800 यूनिट्स तक सीमित है। यह Speed Twin 1200 RS का एक खास (स्पेशल) वर्जन है और इसमें क्लासिक कैफे रेसर स्टाइल वापस लाया गया है, जिसे कई लोग Thruxton 1200 के बंद होने के बाद मिस कर रहे थे।

Triumph Speed Twin 1200 Cafe Racer Edition: डिजाइन

Triumph Speed Twin 1200 Cafe Racer Edition की सबसे बड़ी खासियत इसका रेट्रो-प्रेरित डिजाइन है। इस मोटरसाइकिल में क्लिप-ऑन हैंडलबार, रियर सीट काउल और क्विल्टेड टैन लेदर सीट दी गई है, जो इसे एक शानदार पुराने जमाने की कैफे रेसर बाइक का लुक देती है। Triumph ने इसमें ड्यूल-टोन ग्रीन और सिल्वर पेंट स्कीम के साथ मैचिंग कलर का हेडलाइट काउल भी जोड़ा है, जिससे बाइक और भी आकर्षक बन जाती है।

Triumph Speed Twin 1200 Cafe Racer Edition का पूरा डिजाइन स्पोर्टी होने के साथ-साथ प्रीमियम भी दिखता है। यह स्टैंडर्ड Speed Twin मॉडल्स की तुलना में सड़क पर एक अलग और खास पहचान (यूनिक रोड प्रेजेंस) देती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें