2025 TVS Apache RTR 310 : TVS मोटर कंपनी ने अपनी पसंदीदा बाइक Apache RTR 310 का 2025 एडिशन पेश कर दिया है। इस बार कंपनी ने इसमें 'बिल्ट-टू-ऑर्डर' (BTO) विकल्प के साथ-साथ कई परफॉर्मेंस-फोकस्ड अपग्रेड्स भी शामिल किये हैं। चेन्नई स्थित इस निर्माता कंपनी ने शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी।
2025 TVS Apache RTR 310 के बेस वेरिएंट की शुरुआती कीमत 2,39,990 रुपये है, जबकि टॉप-एंड वेरिएंट की कीमत 2.57 लाख रुपये है। वहीं, बिल्ट-टू-ऑर्डर (BTO) वर्जन की कीमत 2.75 लाख रुपये से शुरू होगी और इसे दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे प्रमुख महानगरीय बाजारों में उपलब्ध कराया जाएगा।
अपग्रेडेड Apache RTR 310 कई नए फीचर्स से लैस है जो परफॉर्मेंस और सेफ्टी दोनों को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किए गए हैं। इनमें OBD2B कंप्लायंस (एक सख्त ऑन-बोर्ड डायग्नोस्टिक्स मानक), 43 mm USD फ्रंट सस्पेंशन, सीक्वेंशियल टर्न सिग्नल लैंप, हैंड गार्ड, ड्रैग टॉर्क कंट्रोल और एक ट्रांसपेरेंट क्लच कवर शामिल हैं। इसके साथ ही बाइक को तीन नए कलर ऑप्शंस में पेश किया गया है, जिससे इसका लुक और भी बोल्ड हो गया है।
TVS ने बताया कि इंजन अब 9,700 rpm पर 35.6 PS की अधिकतम पावर और 6,650 rpm पर 28.7 Nm का टॉर्क प्रदान करता है, जिससे यह बाइक नेकेड स्पोर्ट्स सेगमेंट में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखती है।
कस्टमाइजेशन और राइडर-सेंट्रिक टेक्नोलॉजी
2025 मॉडल की सबसे खास बात है 'बिल्ट-टू-ऑर्डर' प्रोग्राम, जिसके जरिए ग्राहक अपनी बाइक को अपनी पसंद के अनुसार पर्सनलाइज कर सकते हैं। यह फीचर उन राइडर्स के लिए खास है जो एक यूनिक और परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड राइडिंग एक्सपीरियंस चाहते हैं। इसमें एडवांस डिजिटल इंटरफेस और स्टाइलिंग ऑप्शंस दिए गए हैं जो हर राइडर के पर्सनल टच को दर्शाते हैं।
फ्रीस्टाइल राइडिंग का नया युग
लॉन्च के मौके पर TVS मोटर के बिजनेस हेड (प्रीमियम) विमल सुंबली ने कहा, TVS Apache RTR 310 अपनी शुरुआत से ही नेकेड स्पोर्ट्स सेगमेंट में एक ट्रेंडसेटर रही है। 2025 एडिशन में हम इसकी बोल्ड विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं, जिसमें फ्यूचर-रेडी टेक्नोलॉजी, इंट्यूटिव डिजिटल इंटरफेस, दमदार स्टाइलिंग और राइडर सेफ्टी का बेहतरीन तालमेल है।
उन्होंने आगे कहा की यह नया फ्रीस्टाइलर मोटरसाइकिलिंग के नए युग को दर्शाता है, जो कनेक्टेड, कस्टमाइजेबल और सस्टेनेबिलिटी के लिए प्रतिबद्ध है। गर्व है कि हम Apache राइडर्स की उस कम्युनिटी के लिए यह अपग्रेडेड एक्सपीरियंस लेकर आए हैं जो हर दिन अपनी सीमाएं पार करने के लिए तैयार रहती है।
2025 अपाचे आरटीआर 310 से प्रीमियम मोटरसाइकिल क्षेत्र में TVS मोटर की स्थिति मजबूत होने की उम्मीद है।