EV टू-व्हीलर में TVS Motor का दबदबा बरकरार, मार्च में 38000 यूनिट्स का रजिस्ट्रेशन; Ola Electric 5वें नंबर पर खिसकी

TVS Motor के प्रदर्शन को उसके iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर की लगातार मांग से बल मिला। डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के विस्तार और फाइनेंसिंग की आसान पहुंच के कारण इस स्कूटर की पहुंच अब बड़े शहरों से आगे छोटे शहरों तक भी हो गई है

अपडेटेड Mar 28, 2026 पर 11:19 AM
Story continues below Advertisement
TVS Motor का इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मामले में मार्केट शेयर 27.3 प्रतिशत हो गया है।

भारत के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में TVS Motor का दबदबा बरकरार है। सरकार के 'वाहन' पोर्टल के रजिस्ट्रेशन डेटा के अनुसार, मार्च महीने में कुल 1,39,238 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का रजिस्ट्रेशन हुआ। इनमें से 38,007 यूनिट्स TVS Motor की रहीं। कंपनी का इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मामले में मार्केट शेयर 27.3 प्रतिशत हो गया है। Bajaj Auto 33,447 रजिस्ट्रेशन के साथ दूसरे स्थान पर रही। इसकी बाजार हिस्सेदारी 24 प्रतिशत है। कंपनी को यह सफलता अपने Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर की लगातार बनी हुई मांग के कारण मिली।

Ather Energy 26,151 यूनिट्स की बिक्री और 18.8 प्रतिशत की बाजार हिस्सेदारी के साथ तीसरे स्थान पर रही। कंपनी की इस सफलता में उसकी 450 सीरीज और फैमिली स्कूटर Rizta की स्थिर बिक्री का अहम योगदान रहा। Hero MotoCorp के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ब्रांड Vida ने 15,683 रजिस्ट्रेशन और 11.3 प्रतिशत की बाजार हिस्सेदारी के साथ चौथा स्थान हासिल किया। Ola Electric ने मार्च महीने में 6,381 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जिसके साथ उसकी बाजार हिस्सेदारी 4.6 प्रतिशत रही और वह बाजार में 5वें स्थान पर रही।

अन्य प्लेयर्स में, Ampere ने 3.9 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ 5,378 यूनिट्स रजिस्टर कराईं, जबकि River ने 3,135 यूनिट्स (2.3 प्रतिशत हिस्सेदारी) रजिस्टर कराईं। BGauss ने 2,296 यूनिट्स की रिपोर्ट दी, जो बाजार का 1.6 प्रतिशत हिस्सा है। Pure EV ने 259 यूनिट्स का रजिस्ट्रेशन और 0.2 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी दर्ज की। कई अन्य छोटे और उभरते इलेक्ट्रिक टूव्हीलर्स मैन्युफैक्चरर्स ने मार्च के दौरान कुल रजिस्ट्रेशन में 8,501 यूनिट्स या 6.1 प्रतिशत का योगदान दिया। फरवरी 2026 में, कुल इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर रजिस्ट्रेशन 1,01,059 यूनिट्स रहे थे।


TVS के iQube की अच्छी डिमांड

मनीकंट्रोल को एक सूत्र ने बताया, "TVS के प्रदर्शन को उसके iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर की लगातार मांग से बल मिला। डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के विस्तार और फाइनेंसिंग की आसान पहुंच के कारण इस स्कूटर की पहुंच अब बड़े शहरों (मेट्रो) से आगे छोटे शहरों तक भी हो गई है। जैसे-जैसे कंपनियां अपना विस्तार कर रही हैं, नए बाजार ज्यादा महत्वपूर्ण होते जा रहे हैं।"

मार्च में मिली छूट से बिक्री में उछाल

छूट और प्रोत्साहन-आधारित खरीदारी के मेल ने भी मार्च में बिक्री बढ़ाने में योगदान दिया। प्रमुख इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर ब्रांड्स के डीलर्स मौजूदा वित्त वर्ष के अंत से पहले अपने स्टॉक को खत्म करना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने मार्च में सीमित समय के लिए छूट, एक्सचेंज ऑफर और फाइनेंसिंग स्कीम्स पेश कीं। उदाहरण के लिए, Ola Electric ने अपना "End ICE Age" कैंपेन शुरू किया। इसके तहत उसने अपने Gen 3 S1 X (2kWh) और Roadster X (2.5kWh) मॉडल्स को 49,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध कराया। कंपनी अपने पूरे प्रोडक्ट पोर्टफोलियो पर 50,000 रुपये तक के फायदे भी दे रही है। यह लिमिटेड पेशकश 31 मार्च 2026 तक के लिए है।

Renault Duster vs Kia Seltos: कौन सी SUV देगी बेस्ट माइलेज और परफॉर्मेंस?

Ather Energy ने भी अपने Rizta और 450 सीरीज के इलेक्ट्रिक स्कूटरों पर सीमित समय के लिए ऑफर की घोषणा की है। इन ऑफर्स के तहत, 31 मार्च 2026 तक पूरे भारत में कंपनी के एक्सपीरियंस सेंटर्स पर कुल 20,000 रुपये तक के फायदे उपलब्ध होंगे। इस ऑफर में 10,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड डिस्काउंट, 6,500 रुपये का कैश डिस्काउंट और 3,500 रुपये की अतिरिक्त कंपोनेंट वॉरंटी शामिल है।

इस महीने, केंद्र सरकार की PM E-DRIVE सब्सिडी की समय सीमा नजदीक आने के कारण इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की मांग में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला। इस योजना के तहत इलेक्ट्रिक टूव्हीलर्स पर तत्काल प्रोत्साहन (Incentives) दिए जाते हैं। यह स्कीम 31 मार्च 2026 को समाप्त होने वाली है। इसके चलते ग्राहकों के बीच खरीदारी की होड़ मच गई है, क्योंकि वे सब्सिडी समाप्त होने से पहले कम कीमतों का फायदा उठाना चाहते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।