Get App

TVS की Ntorq 125 Supersquad जल्द होगी लॉन्च, डिजाइन में दिखेगा सुपरपावर का असर

TVS मोटर भारतीय बाजार में Ntorq 125 सुपरस्क्वाड सीरीज के स्कूटरों की एक नई रेंज लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह सीरीज मार्वल सुपरहीरोज को ट्रिब्यूट देने की ब्रांड की शैली को आगे बढ़ाती है। इससे पहले, कंपनी ब्लैक पैंथर, कैप्टन अमेरिका, थॉर, स्पाइडर-मैन और अन्य मार्वल हीरोज से प्रेरित मॉडल पेश कर चुकी है।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jul 19, 2025 पर 7:04 PM
TVS की Ntorq 125 Supersquad जल्द होगी लॉन्च, डिजाइन में दिखेगा सुपरपावर का असर
TVS की Ntorq 125 Supersquad जल्द होगी लॉन्च

TVS Ntorq Super Squad Edition : TVS मोटर भारतीय बाजार में Ntorq 125 सुपरस्क्वाड सीरीज के स्कूटरों की एक नई रेंज लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह सीरीज मार्वल सुपरहीरोज को ट्रिब्यूट देने की ब्रांड की शैली को आगे बढ़ाती है। इससे पहले, कंपनी ब्लैक पैंथर, कैप्टन अमेरिका, थॉर, स्पाइडर-मैन और अन्य मार्वल हीरोज से प्रेरित मॉडल पेश कर चुकी है। इस नई सीरीज के तहत कंपनी और भी नए सुपरहीरोज को शामिल कर सकती है।

TVS Ntorq को पांच अलग-अलग वेरिएंट्स में पेश किया गया है: डिस्क, रेस एडिशन, सुपर स्क्वाड एडिशन, रेस XP और XT। इनकी कीमतें दिल्ली एक्स-शोरूम के अनुसार 87,542 रुपये से 1.07 लाख रुपये तक जाती हैं। रेस XP वेरिएंट में थोड़ा ज्यादा पावरफुल 125cc इंजन दिया गया है जो 10.2 hp और 10.8 Nm का टॉर्क जनरेट करता है, जबकि अन्य वेरिएंट 9.4 hp और 10.5 Nm का आउटपुट देते हैं। पहले वेरिएंट की अधिकतम स्पीड 98 किमी प्रति घंटा है।

टेक्नोलॉजी और फीचर्स

दूसरी ओर, टॉप-ऑफ-द-लाइन XT वेरिएंट में TFT डिस्प्ले मिलता है जो बाकी वेरिएंट में दिए गए LCD डैशबोर्ड के मुकाबले ज्यादा फीचर्स से लैस है। डिस्क, रेस एडिशन और सुपर स्क्वाड एडिशन के बीच अंतर केवल डिजाइन और लुक तक सीमित है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें