टाटा पंच ने रचा नया कीर्तिमान, 4 साल में 6 लाख यूनिट प्रोडक्शन का आंकड़ा किया पार

टाटा मोटर्स की लोकप्रिय सब-कॉम्पैक्ट SUV Punch लगातार नए माइलस्टोन बना रही है। लॉन्च के महज चार सालों के भीतर इस गाड़ी ने 6 लाख यूनिट प्रोडक्शन का रिकॉर्ड पार कर लिया है। यह आंकड़ा न केवल टाटा मोटर्स के लिए एक बड़ी उपलब्धि है बल्कि देश के ग्राहकों के भरोसे की भी मजबूत मिसाल है

अपडेटेड Jul 18, 2025 पर 3:12 PM
Story continues below Advertisement
Tata Punch बनी भारत की सबसे भरोसेमंद कॉम्पैक्ट SUV

टाटा मोटर्स की लोकप्रिय सब-कॉम्पैक्ट SUV Punch लगातार नए माइलस्टोन बना रही है। लॉन्च के महज चार सालों के भीतर इस गाड़ी ने 6 लाख यूनिट प्रोडक्शन का रिकॉर्ड पार कर लिया है। यह आंकड़ा न केवल टाटा मोटर्स के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, बल्कि देश के ग्राहकों के भरोसे की भी मजबूत मिसाल है। इस रिकॉर्ड के बाद कंपनी ने ‘इंडिया की SUV’ टैगलाइन के साथ पंच की सफलता का जश्न मनाया है। एनसीआर इलाके ने पंच की कुल प्रोडक्शन में 13% का योगदान दिया है, जो इसे सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले क्षेत्रों में शामिल करता है।

बता दें कि टाटा मोटर्स ने Punch SUV को अक्टूबर 2021 में लॉन्च किया था, और तब से यह कई महीनों तक भारत की टॉप सेलिंग कार बनी रही। वर्ष 2024 में तो यह देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार भी बनी।

टाटा मोटर्स ने बताया कि पंच को देश के हर कोने से शानदार प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी का कहना है कि यह गाड़ी भरोसे, स्टाइल और स्मार्ट पसंद का प्रतीक बन चुकी है। इसके ग्राहक 24% टियर 1 शहरों से, 42% टियर 2 और 34% टियर 3 कस्बों से हैं। खास बात यह है कि पेट्रोल और CNG मॉडल्स को खरीदने वाले अधिकतर ग्राहक पहली बार कार खरीद रहे हैं। वहीं, Punch EV खरीदने वालों में 25% महिलाएं हैं, जो इसके यूनिक अपील को दर्शाता है।


सुरक्षा और टेक्नोलॉजी में भी अव्वल

Punch पेट्रोल, CNG और इलेक्ट्रिक तीनों पावरट्रेन विकल्पों में आती है। इसके ICE (Internal Combustion Engine) और EV वेरिएंट्स को ग्लोबल NCAP और भारत NCAP दोनों से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है, जो इसे अपनी सेगमेंट की सबसे सुरक्षित कारों में से एक बनाती है।

बिक्री में बड़ा योगदान

  • टाटा मोटर्स की कुल पैसेंजर व्हीकल सेल में Punch का योगदान 36% है।
  • वहीं, सब-कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में इसका मार्केट शेयर 38% रहा है।
  • यह आंकड़े दिखाते हैं कि Punch सिर्फ दिखने में ही स्टाइलिश नहीं, बल्कि बिक्री के लिहाज से भी सुपरहिट है।

कीमत और इंजन विकल्प

आपको बता दें कि टाटा पंच के आईसीई मॉडल (पेट्रोल और सीएनजी) की मौजूदा एक्स शोरूम प्राइस 6 लाख रुपये से शुरू होकर 10.32 लाख रुपये तक जाती है। वहीं, पंच ईवी की एक्स शोरूम प्राइस 9.99 लाख रुपये से लेकर 14.44 लाख रुपये तक है। पंच के पेट्रोल और सीएनजी मॉडल में 1199 सीसी का इंजन दिया गया है, कि सीएनजी ऑप्शन में 72 बीएचपी की पावर और 103 न्यूटन मीटर टॉर्क के साथ ही 87 बीएचपी की पावर और 115 न्यूटन मीटर का पिक टॉर्क जेनरेट करता है।

Punch मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दोनों विकल्पों में आती है और इसमें 187mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है। जो खराब सड़कों के लिए आदर्श है।

Punch: नए भारत का आत्मनिर्भर चेहरा

टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड के CCO विवेक श्रीवत्स ने Punch की सफलता पर कहा, “Punch नए भारत की उस भावना का प्रतीक है जो आत्मनिर्भर, निडर और अपने रास्ते खुद तय करने वाला है। 6 लाख यूनिट्स का आंकड़ा सिर्फ मैन्युफैक्चरिंग माइलस्टोन नहीं है, बल्कि 6 लाख भारतीयों के विश्वास का प्रमाण है।”

यह भी पढ़ें : Dzire के साथ लंबा सफर: ना कोई झंझट, न कोई परेशानी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।