TVS Orbiter V1 भारत में लॉन्च, BaaS मॉडल के साथ शुरुआती कीमत ₹49,999
TVS Orbiter V1: TVS मोटर कंपनी ने TVS Orbiter V1 को लॉन्च करके अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर पोर्टफोलियो को बढ़ाया है और इसे अपनी लाइनअप में सबसे किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर के रूप में पेश किया है। कंपनी ने इलेक्ट्रिक वाहनों की पूरी रेंज में बैटरी-एज-अ-सर्विस (BaaS) मॉडल भी पेश किया है।
TVS Orbiter V1 भारत में लॉन्च, BaaS मॉडल के साथ शुरुआती कीमत ₹49,999
TVS Orbiter V1: TVS मोटर कंपनी ने TVS Orbiter V1 को लॉन्च करके अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर पोर्टफोलियो को बढ़ाया है और इसे अपनी लाइनअप में सबसे किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर के रूप में पेश किया है। कंपनी ने इलेक्ट्रिक वाहनों की पूरी रेंज में बैटरी-एज-अ-सर्विस (BaaS) मॉडल भी पेश किया है, जिसका उद्देश्य शुरुआती खरीद खर्च को कम करना और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को अधिक सुलभ बनाना है।
BaaS मॉडल के साथ, Orbiter V1 की कीमत 49,999 रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) से शुरू होती है, जिसमें पीएम ई-ड्राइव योजना के तहत मिलने वाले लाभ शामिल हैं। जो ग्राहक बैटरी सहित स्कूटर खरीदना चाहते हैं, वे इसे 84,500 रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) में खरीद सकते हैं।
Orbiter लाइनअप का विस्तार
नया लॉन्च किया गया TVS Orbiter V1, मौजूदा TVS Orbiter V2 के साथ जुड़कर ऑर्बिटर परिवार को दो वेरिएंट तक बढ़ा दिया है:
Orbiter V1: 1.8 kWh बैटरी
Orbiter V2: 3.1 kWh बैटरी
V1 को शहरी आवागमन के लिए डिजाइन किया गया है और इसमें 1.8 kWh बैटरी पैक है, जो एक बार चार्ज करने पर 86 किमी की सर्टिफाइड IDC रेंज प्रदान करता है। स्कूटर लगभग 2 घंटे 20 मिनट में 0-80% तक चार्ज हो जाता है, जिससे यह दैनिक शहरी उपयोग के लिए उपयुक्त है।
फीचर और कनेक्टिविटी
Orbiter V1 कई कनेक्टेड और सुविधाजनक फीचर से लैस है, जो राइडिंग एक्पीरियंस को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन की गई हैं।
मेन फीचर इस प्रकार हैं:
कनेक्टेड स्मार्टफोन एप्लिकेशन
विजर के साथ LED हेडलाइट
रंगीन एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
इनकमिंग कॉल डिस्प्ले
कनेक्टेड ईकोसिस्टम में सुरक्षा और मॉनिटरिंग फीचर्स भी शामिल हैं:
क्रैश अलर्ट
फॉल डिटेक्शन
एंटी-थैफ्ट अलर्ट
जियो-फेंसिंग और टाइम-फेंसिंग
ये फीचर्स राइडर की सुरक्षा और सुविधा दोनों को बढ़ाते हैं।
अन्य डिजिटल फीचर्स में शामिल हैं:
रिमोट बैटरी और ओडोमीटर मॉनिटरिंग
टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन
डिस्प्ले पर कॉल और SMS अलर्ट
ओवर-द-एयर (OTA) सॉफ्टवेयर अपडेट
बेहतर राइडिंग एक्सपीरियंस के लिए, स्कूटर में हिल होल्ड असिस्ट, क्रूज कंट्रोल, पार्किंग असिस्ट और रीजेनरेटिव ब्रेकिंग के साथ डुअल राइडिंग मोड (इको और पावर) दिए गए हैं।
डिजाइन और प्रैक्टिकैलिटी
TVS Orbiter ऑर्बिटर V1 को मॉडर्न शहरी डिजाइन में बनाया गया है, जो प्रैक्टिकैलिटी और कम्फर्ट पर बेस्ड है।
इसमें 845mm लंबी फ्लैट सीट है, जो राइडर और पिलियन दोनों को आराम से बैठने की सुविधा देती है। स्कूटर में 290mm का स्ट्रेट-लाइन फुटबोर्ड है, जो बेहतर लेगरूम और एर्गोनॉमिक राइडिंग पोजिशन के लिए चौड़ा और सीधा हैंडलबार प्रदान करता है।
34 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज कम्पार्टमेंट इसकी एक और खासियत है, जिसमें दो हेलमेट आसानी से रखे जा सकते हैं, जिससे रोजाना के इस्तेमाल में आसानी होती है।
बैटरी-एज-ए-सर्विस मॉडल
स्कूटर लॉन्च के साथ ही, TVS Motor कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक वाहन पोर्टफोलियो में बैटरी-एज-ए-सर्विस (BaaS) मॉडल पेश किया है।
इस सिस्टम के तहत, ग्राहक बैटरी की पूरी कीमत एक साथ चुकाए बिना स्कूटर खरीद सकते हैं। इसके बजाय, बैटरी का इस्तेमाल सब्सक्रिप्शन के जरिए मासिक भुगतान पर किया जाता है।
इसके अलावा, वे बैटरी का इस्तेमाल सब्सक्रिप्शन के जरिए मासिक भुगतान करके कर सकते हैं
मुख्य फायदे:
कम शुरुआती कीमत, जो ₹49,999 से शुरू होती है
फ्लेक्सिबल मासिक प्लान – ₹862 प्रति माह से
5 साल/70,000 किमी तक की एक्सटेंड वारंटी
चुनी गई BaaS अवधि के दौरान अनलिमिटेड मासिक उपयोग
कंपनी का कहना है कि यह मॉडल EV खरीदने और रखने की लागत को स्पष्ट बनाता है और वाहन की कीमत और बैटरी के खर्च को अलग-अलग करने की सुविधा देता है।