TVS Orbiter vs Ather Rizta vs Ola S1X vs Vida V2X: भारतीय टू-व्हीलर मार्केट में गुरुवार यानी 28 अगस्त को TVS Orbiter लॉन्च किया गया। जिसकी शरुआती एक्स-शोरूम कीमत सिर्फ 99,900 रुपये है। यह TVS का अब तक का सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर है। गौरतलब है कि, जहां iQube कंपनी का फ्लैगशिप EV रहा है, वहीं Orbiter का आना साफ दिखाता है कि TVS अब ज्यादा से ज्यादा सिटी कस्टमर्स को ध्यान में रखते हुए एक मास-मार्केट स्ट्रेटजी अपना रही है। अब सवाल ये है कि क्या यह Ather Rizta, Hero Vida V2X और Ola S1X जैसे दमदार कंपीटिटर को चुनौती दे पाएगा?
