Credit Cards

Renault Kiger Facelift vs Old Model: नई और पुरानी काइगर SUV में क्या है अंतर? जानें

Renault Kiger Facelift vs Old Model: रेनो ने 2025 काइगर फेसलिफ्ट को नए लुक और एडवांस्ड फीचर्स के साथ लॉन्च किया है। इसमें नया बंपर, ग्रिल, LED DRLs, 16-inch अलॉय व्हील्स, प्रीमियम इंटीरियर, 360-डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड सीट्स और 6 एयरबैग्स मिलते हैं। पावरट्रेन पुराने मॉडल जैसा ही रखा गया है।

अपडेटेड Aug 28, 2025 पर 11:05 AM
Story continues below Advertisement
Renault Kiger Facelift vs Old Model: नई और पुरानी काइगर SUV में क्या है अंतर? जानें

Renault Kiger Facelift vs Old Model: Renault ने कुछ दिन पहले ही फेसलिफ्टेड काइगर को पुराने मॉडल की तुलना में कई अपडेट के साथ लॉन्च किया है। जिसके चलते इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर में कई कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। इस SUV कार का एक्सटीरियर लेआउट काफी हद तक पहले जैसा है, लेकिन 2025 काइगर फेसलिफ्ट अब पहले से ज्यादा मॉडर्न नजर आती है। इसमें नया फ्रंट बंपर, कंपनी के नए लोगो वाली नई ग्रिल और सिल्वर स्किड प्लेट दी गई है। अब आइए जानते हैं फेसलिफ्ट रेनो काइगर अपने पुराने मॉडल से कितनी अलग है।

फ्रंट प्रोफाइल

नई रेनो काइगर फेसलिफ्ट में सबसे बड़ा बदलाव इसके फ्रंट लुक में देखने को मिलता है। अब यह कार उभरे हुए बोनट और ज्यादा स्टाइलिश डिजाइन की वजह से पहले से बड़ी और दमदार नजर आती है। फ्रंट में नई डिजाइन की ग्रिल दी गई है, जिसके साथ पतली आइब्रो-शेप्ड LED DRLs लगाई गई हैं। ग्रिल के बीच में नया और ज्यादा मॉडर्न Renault लोगो दिया गया है।


प्री-फेसलिफ्ट मॉडल की तरह इसमें भी ट्राई-पॉड LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स मिलती हैं, लेकिन इस बार इन्हें ग्लॉस-ब्लैक हाउसिंग के साथ पेश किया गया है। इसके अलावा, सिल्वर फिनिश सराउंड वाला नया बंपर और दोनों किनारों पर दिए गए LED फॉग लैंप्स इसे और भी स्पोर्टी लुक देते हैं।

कैसा है साइड प्रोफाइल?

नई और पुरानी काइगर एसयूवी की साइड प्रोफाइल काफी हद तक एक जैसी है। काइगर फेसलिफ्ट कार में पुराने मॉडल की तरह ए, बी, सी-पिलर और ओआरवीएम्स पर ब्लैक फिनिश दी गई है। जबकि फेसलिफ्ट रेनो काइगर में ब्लैक डोर हैंडल्स, रूफ रेल्स और रूफ पर ग्लॉस-ब्लैक फिनिश (डुअल टोन वेरिएंट में) दी गई है। इसमें नए 16-inch के डायमंड-कट अलॉय व्हील्स मिलते हैं। स्पोर्टी टच के लिए इसमें रेड ब्रेक कैलिपर्स, ब्लैक डोर हैंडल्स और मिरर दिए गए हैं। इससे गाड़ी को यंग, डायनामिक और स्पोर्टी लुक मिलता है।

रियर डिजाइन में बदलाव

दरअसल, पीछे की तरफ ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं। इसलिए इन दोनों कारों के पीछे का डिजाइन एक जैसा ही लगता है। लेकिन अब इसमें C-शेप्ड LED टेल-लैंप और डुअल-पार्ट के साथ स्मोक्ड फिनिश मिलता है। इसके अलावा, एक नई सिल्वर स्किड प्लेट और नया Kiger बैज जोड़ा गया है, जो इसे ज्यादा स्टाइलिश बनाता है।

एयरकॉन के लिए रोटरी कंट्रोल्स

नई Renault Kiger Facelift में अब और भी प्रीमियम फीचर्स जोड़े गए हैं। इसमें एयरकॉन के लिए रोटरी कंट्रोल्स, ऊपर की ओर लगा हुआ 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, नया स्टीयरिंग व्हील और अपडेटेड Renault लोगो दिया गया है। सीटों पर सेमी-लेदरेट अपहोल्स्ट्री मिलती है, जिसकी वजह से केबिन पहले से ज्यादा प्रीमियम और आरामदायक महसूस होता है।

पहले से ज्यादा एडवांस्ड हैं नए फीचर्स

नई Renault Kiger Facelift का इंटीरियर अब पहले से ज्यादा प्रीमियम और हाई-टेक नजर आता है। इसका सबसे बड़ा बदलाव कलर थीम में देखने को मिलता है। जहां पहले केवल ब्लैक थीम दी जाती थी, वहीं अब इसमें व्हाइट डुअल-टोन इंटीरियर का इस्तेमाल किया गया है। एयरकॉन के लिए रोटरी कंट्रोल्स, ऊपर की ओर 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, नया स्टीयरिंग व्हील और अपडेटेड Renault लोगो इसमें जोड़े गए हैं। सीटों पर दी गई सेमी-लेदरेट अपहोल्स्ट्री के कारण केबिन और भी प्रीमियम फील देता है।

फीचर्स के मामले में भी नई Renault Kiger Facelift पहले से ज्यादा एडवांस्ड हो गई है। इसमें 360-डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड सीट्स, 6-स्पीकर Arkamys साउंड सिस्टम, डिजिटल क्लस्टर, वायरलेस चार्जिंग और स्टैंडर्ड 6 एयरबैग्स जैसे कई फीचर्स शामिल किए गए हैं। ये सभी अपडेट्स मिलकर इस SUV को अपने सेगमेंट में और भी पावरफुल, एडवांस्ड और सेफ बनाते हैं।

पावरट्रेन

पावरट्रेन की बात करें तो काइगर फेसलिफ्ट में वहीं इंजन होंगे जो पुराने मॉडल रखे गए हैं। इसमें 1L नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन AMT और मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है।

यह भी पढ़ें: भारत में जल्द ही चलने वाली है बुलेट ट्रेन, क्या 200 किमी/घंटा से ज्यादा की रफ्तार वाली ट्रेनें भी होती है डिरेल? जानिए

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।