गणेश चतुर्थी पर इन ब्रांड्स की कारों पर मिल रहा 6 लाख तक का डिस्काउंट, देखें पूरी डिटेल

Ganesh Chaturthi Offer 2025: आज गणेश चतुर्थी पर चारों तरफ उत्साह का माहौल छाया हुआ है। वहीं, इस पर्व को खरीददारी करने का शुभ अवसर भी माना जाता है, खासकर वाहनों के लिए। अगर आप भी कार खरीदने की सोच रहे हैं तो एमजी, होंडा, मारुति और हुंडई कंपनियां अपनी कारों पर जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर कर रही हैं।

अपडेटेड Aug 27, 2025 पर 1:17 PM
गणेश चतुर्थी पर इन ब्रांड्स की कारों पर मिल रहा 6 लाख तक का डिस्काउंट, देखें पूरी डिटेल

Ganesh Chaturthi Offer 2025: आज देश में गणेश चतुर्थी का महापर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है, और इसी के साथ ही फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो चुकी है। गणेशोत्सव को पूजा-पाठ, मिठाइयों और रंग-बिरंगी सजावट के अलावा, नए शुरुआत का समय भी माना जाता है। इस लोगों का विश्वास है कि बप्पा के आशीर्वाद से समृद्धि, बुद्धि और प्रगति मिलती है। वहीं, इस पर्व को खरीददारी करने का शुभ अवसर माना जाता है, खासकर वाहनों के लिए। इसी वजह से बड़ी कार कंपनियां जैसे मारुति सुजुकी, हुंडई, होंडा और एमजी मोटर्स ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए भारी डिस्काउंट लेकर आई हैं। इस बार ऑफर इतने बड़े हैं कि कुछ मॉडलों पर 6 लाख रुपए तक की बचत की जा सकती है। आइए विस्तार से जानते हैं।

MG Motors पर डिस्काउंट ऑफर

MG Motors ने अपने पॉपुलर मॉडल्स Comet EV, ZS EV, Astor, Hector और Gloster पर जबरदस्त ऑफर्स की घोषणा की है। Comet EV पर ग्राहकों को करीब 56,000 रुपये की बचत होगी, वहीं, ZS EV और Astor पर 1.10 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। Hector खरीदने वालों को कंपनी 1.15 लाख रुपये तक का एक्स्ट्रा कैश बोनस दे रही है। लग्जरी SUV Gloster पर तो सबसे बड़ा ऑफर है, जिसमें ग्राहकों को 6 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है।


होंडा का "द ग्रेट होंडा फेस्ट"

होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड अगस्त 2025 में “द ग्रेट होंडा फेस्ट” मना रही है, जिसमें कंपनी अपने लोकप्रिय मॉडल्स पर शानदार ऑफर्स पेश कर रही है। इस फेस्टिव ऑफर के तहत होंडा सिटी पर ग्राहकों को 1.07 लाख रुपए तक का बेनिफिट दिया जा रहा है, जबकि इसके हाइब्रिड वर्जन सिटी ई:HEV पर 96,000 रुपए तक की बचत का मौका मिल रहा है। होंडा एलिवेट के टॉप-एंड ZX मॉडल पर सबसे ज्यादा फायदा दिया जा रहा है, जिसमें 1.22 लाख रुपए तक का ऑफर शामिल है। वहीं, सेकेंड जनरेशन अमेज पर भी ग्राहकों को 77,200 रुपए तक की छूट का फायदा मिल सकता है।

मारुति सुजुकी पर मिल रहा फेस्टिव ऑफर्स

मारुति सुजुकी भी इस गणेश चतुर्थी पर भारी डिस्काउंट दे रहा है। अपने लोकप्रिय मॉडल जिम्नी के अल्फा वैरिएंट पर कंपनी 1 लाख रुपए तक की छूट दे रही है। स्विफ्ट AMT वैरिएंट पर 1.1 लाख रुपए तक और वैगनआर LXi पर 1.15 लाख रुपए तक की चत हो रही है। वहीं, एमपीवी इनविक्टो पर 1.25 लाख रुपए और एसयूवी ग्रैंड विटारा पर 2 लाख रुपए तक का डिस्काउंट मिल रहा है।

हुंडई कार्स का ऑफर

हुंडई भी इस फेस्टिव सीजन में ग्राहकों को लुभाने के लिए दमदार ऑफर्स लेकर आई है। कंपनी ग्रैंड i10 निओस और एक्सेंट पर 30,000 रुपए तक का एक्सचेंज बोनस और 25,000 रुपए तक की एक्स्ट्रा छूट दे रही है। वहीं, हुंडई टक्सन, अल्काजार, क्रेटा और वरना पर भी ग्राहकों को डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है। सबसे खास ऑफर हुंडई आयोनिक 2024 मॉडल पर है, जिस पर सीधे 4 लाख रुपए तक की नकद छूट मिल रही है।

ध्यान दें कि ग्राहक कार खरीदने से पहले अपने शहर और डीलर से डिस्काउंट की सही जानकारी लें। अलग-अलग जगह और डीलरशिप पर ऑफर की अमाउंट बदल सकती है।

यह भी पढ़ें: Festive Season 2025: इस गणेश चतुर्थी पर ये बाइक कंपनियां दे रही हैं 10,000 रुपये तक का डिस्काउंट, जानें कितना देना होगा डाउन पेमेंट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।