VinFast VF MPV 7: अगर आप एक प्रीमियम कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए अच्छी साबित हो सकती है। दरअसल, VinFast ने भारतीय बाजार में VF MPV 7 को 24.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। यह देश में ब्रांड का तीसरा मॉडल है और इसके बाद फ्लीट (कमर्शियल) खरीदारों के लिए एक नया एडिशन लॉन्च किया जाएगा। इस नए कमर्शियल वर्जन को Limo Green कहा जाएगा और इसके इस साल के अंत में लॉन्च होने की उम्मीद है। इलेक्ट्रिक VF MPV 7 की बुकिंग 21,000 रुपये की टोकन अमाउंट के साथ पहले ही शुरू हो चुकी है।
VinFast VF MPV 7: डिजाइन, डायमेंशन
अपकमिंग इलेक्ट्रिक MPV की लंबाई 4,740mm, चौड़ाई 1,872mm और ऊंचाई 1,734mm है। इसमें 1,240 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। इसका डिजाइन ब्रांड की डिजाइन भाषा के अनुरूप है। इसके फ्रंट में LED DRLs हैं, जो बीच में आकर ब्रांड के “V” लोगो के साथ जुड़ते हैं। इसमें वर्टिकल हेडलाइट्स और ग्रिल का नया डिजाइन भी दिया गया है।
साइड से देखने पर, इस इलेक्ट्रिक कार का साइज एक आम MPV जैसा है और इसमें पुल-स्टाइल डोर हैंडल्स दिए गए हैं। 19 इंच के अलॉय व्हील्स इसकी डिजाइन को और भी आकर्षक बनाते हैं। MPV के पिछले हिस्से में भी टेललाइट्स और लाइट्स का पतला डिजाइन है, जो वाहन की चौड़ाई को कवर करते हुए बीच में आकर "V" शेप बनाते हैं।
VinFast VF MPV 7: इंटीरियर, फीचर्स
VF MPV 7 के इंटीरियर में 10.1 इंच का इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, USB-A और USB-C चार्जिंग पोर्ट, ऊंचाई के अनुसार एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट और बेहतर एर्गोनॉमिक्स के लिए स्टीयरिंग कॉलम जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे और भी प्रैक्टिकल बनाते हैं। लेदरेट का इस्तेमाल इसे और भी बेहतर बनाता है। इसके अलावा, इसमें टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), ऑल-डिस्क ब्रेकिंग सिस्टम, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और ब्रेकिंग व स्टेबिलिटी सपोर्ट भी शामिल हैं।
यहां VinFast VF MPV 7 के फीचर्स की एक डिटेल्ड लिस्ट दी गई है:
25.65cm (10.1 इंच) का फ्री-स्टैंडिंग इंफोटेनमेंट स्क्रीन, Android Auto और Apple CarPlay कनेक्टिविटी, सभी दरवाजों में स्पीकर, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, Type-A और Type-C USB पोर्ट, 12V पोर्ट (फर्स्ट रो और बूट में)।
ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, LED टर्न सिग्नल के साथ ऑटो-फोल्ड बॉडी-कलर ORVM, पैसिव कीलेस एंट्री, ब्रेक पेडल इंटीग्रेटेड स्टार्टर (Push button नहीं), सभी विंडो का ऑटो अप/डाउन और एंटी-पिंच फीचर, ऑटोमैटिक AC सिस्टम (PM 2.5 एयर फिल्टर के साथ), तीसरी रो के लिए अलग AC कंट्रोल और एयर वेंट, तीसरी रो में कप होल्डर, ViVi वर्चुअल असिस्टेंट, कैंप मोड जो लाइट, AC और इंफोटेनमेंट सिस्टम को चालू रखता है।
VinFast VF MPV 7: रेंज और पावरट्रेन
VinFast VF MPV 7 में 60.1 किलोवाट-घंटे की बैटरी लगी है, जो एक बार चार्ज करने पर ARAI मानकों के अनुसार 517 किलोमीटर की रेंज प्रदान करती है। इसमें आगे की तरफ लगा हुआ फ्रंट-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर मिलता है। इससे लगभग 201 hp और 280 Nm का टॉर्क जनरेट होता है। साथ ही, इसमें तीन ड्राइविंग मोड और रीजेनरेटिव ब्रेकिंग लेवल (लो, मीडियम और हाई) भी दिए गए हैं। यह EV 9 सेकंड से भी कम समय में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है और इसकी अधिकतम स्पीड 140 kmpl है।