Volkswagen Tayron R-Line Vs Toyota Fortuner Vs Jeep Meridian: Volkswagen ने भारत में Tayron R-Line लॉन्च कर प्रीमियम थ्री-रो SUV सेगमेंट में प्रवेश किया है। 46.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत वाली यह नई फ्लैगशिप मॉडल सात सीटों वाली SUV है, जिसमें परफॉर्मेंस और प्रैक्टिकैलिटी पर खास ध्यान दिया गया है। ग्राहक Volkswagen के आधिकारिक डीलरों या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से 51,000 रुपये की टोकन राशि देकर अपनी बुकिंग करा सकते हैं।
