Maruti Suzuki WagonR Flex Fuel: भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने फ्लेक्स फ्यूल वाहनों की दुनिया में कदम रखते हुए WagonR को देश की पहली इथेनॉल से चलने वाली कार के रूप में पेश किया है। इस लॉन्च इवेंट में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और हरदीप सिंह पुरी भी मौजूद थे। बता दें कि कार दिखने में काफी हद तक पहले जैसी ही है, लेकिन इसके अंदर (इंजन और तकनीक) बड़े बदलाव किए गए हैं। भारत की इस पहली इथेनॉल-चालित कार के बारे में और जानने के लिए आगे पढ़ें।
