नई Brezza फेसलिफ्ट के लॉन्च होते ही इसके टर्बो इंजन और GST का क्या ये कैसा मामला चर्चा में आया? मारुति सुजुकी ने सब साफ-साफ बताया

Maruti Brezza 2026: Maruti Suzuki India ने उन बातों को खारिज कर दिया है, जिनमें कहा गया था कि नई Brezza कॉम्पैक्ट SUV का 1.0-लीटर टर्बो बूस्टरजेट पेट्रोल इंजन बदले हुए GST स्ट्रक्चर का फायदा उठाने के लिए लाया गया था।

अपडेटेड Jul 25, 2026 पर 4:35 PM
नई Brezza के Turbo इंजन पर Maruti की सफाई

Maruti Brezza 2026: Maruti Suzuki India ने उन बातों को खारिज कर दिया है, जिनमें कहा गया था कि नई Brezza कॉम्पैक्ट SUV का 1.0-लीटर टर्बो बूस्टरजेट पेट्रोल इंजन बदले हुए GST स्ट्रक्चर का फायदा उठाने के लिए लाया गया था। कंपनी का कहना है कि यह इंजन टैक्स में बदलाव लागू होने से काफी पहले से ही डेवलप किया जा रहा था।

नई Brezza के लॉन्च के मौके पर Maruti Suzuki India के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (मार्केटिंग और सेल्स) पार्थो बनर्जी ने कहा, "नई Brezza में टर्बो पेट्रोल इंजन लाने के पीछे GST कोई वजह नहीं थी। यह बाद में सोचा गया फैसला नहीं था। हम इस पर पहले से ही काम कर रहे थे।"

उन्होंने आगे कहा, "प्रोडक्ट साइकल लंबे होते हैं। इसका GST से कोई लेना-देना नहीं है।"


यह स्पष्टीकरण इसलिए जरूरी है क्योंकि नए GST स्ट्रक्चर में कुछ छोटी पेट्रोल कारों के लिए कम टैक्स ब्रैकेट बनाया गया है। सितंबर 2025 में लागू हुए GST बदलावों के बाद, 4,000mm से कम लंबाई और 1,200cc से छोटे इंजन वाली पेट्रोल कारों पर 18% GST लगता है। जबकि बड़ी इंटरनल कंबशन इंजन (ICE) वाली कारों पर 40% की दर से टैक्स लगाया जाता है।

GST स्लैब में आई नई Brezza

नई Brezza की लंबाई 3,995 mm है। जहां इसका नया 1.0-लीटर टर्बो बूस्टरजेट पेट्रोल इंजन (997 cc) 18% GST स्लैब के दायरे में आता है। वहीं, इसका मौजूदा 1.5-लीटर K15C पेट्रोल इंजन (1,462 cc डिस्प्लेसमेंट वाला) अभी भी 40% स्लैब में शामिल है।

GST कटौती से सस्ती हुई Brezza

GST में बदलाव से पहले, Brezza पर कुल 45% टैक्स लगता था, जिसमें 28% GST और कंपनसेशन सेस शामिल था। बदलाव के बाद, इस पर टैक्स घटकर 40% हो गया, जिससे पूरी रेंज की कीमतों में 1.12 लाख रुपये तक की कमी आई। जहां पुरानी Brezza की शुरुआती कीमत 8.26 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) थी, वहीं नए मॉडल की शुरुआती कीमत 7.40 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

नई Brezza में तीन पावरट्रेन ऑप्शन

नई Brezza में 1.0-लीटर टर्बो बूस्टरजेट पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 110.2 PS की पावर और 170 Nm का टॉर्क जनरेट करता है और इसके साथ छह-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। हालांकि, मारुति सुजुकी ने 1.5-लीटर K15C पेट्रोल इंजन को छह-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ बरकरार रखा है। इसके अलावा, S-CNG वेरिएंट भी पेश किया है जिसमें नए अंडरबॉडी CNG टैंक का कॉन्फिगरेशन दिया गया है।

SUV सेगमेंट की रफ्तार धीमी, लेकिन बाजार में दबदबा बरकरार

Maruti Suzuki की SUV रणनीति में Brezza की भूमिका अहम बनी हुई है। हालांकि, SUV सेगमेंट का तेजी से बढ़ना अब थोड़ा धीमा हो गया है, फिर भी भारत के पैसेंजर व्हीकल (PV) मार्केट में इसका सबसे बड़ा योगदान है।

बनर्जी ने कहा, "अब SUV सेगमेंट की हिस्सेदारी कुल PV इंडस्ट्री का लगभग 57-58% है। इसमें अब ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हो रही है। वहीं, कॉम्पैक्ट SUV की हिस्सेदारी लगभग 30% है।"

FY26 में बिकीं 47 लाख से ज्यादा कारें

इंडस्ट्री के आंकड़े भी इस बात की पुष्टि करते हैं। FY26 में कुल 47.07 लाख पैसेंजर व्हीकल की बिक्री हुई, जिसमें से 26.70 लाख यूनिट SUV थीं। यानी कुल PV मार्केट में SUV की हिस्सेदारी करीब 57% रही। वहीं, कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में 14.46 लाख यूनिट की बिक्री हुई, जो पूरे पैसेंजर व्हीकल बाजार का लगभग 31% हिस्सा है।

पार्थो बनर्जी ने कहा "कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट तेजी से बढ़ रहा है क्योंकि इस सेगमेंट में ज्यादा प्रोडक्ट्स मौजूद हैं। मिड-साइज SUV सेगमेंट भी बढ़ रहा है। यह ग्रोथ पूरी तरह से मार्केट में आने वाले नए प्रोडक्ट्स पर निर्भर करती है।"

बता दें कि Brezza देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट SUV में से एक बनी हुई है। FY26 में, इसकी बिक्री करीब 1.80 लाख यूनिट रही। वहीं, , इस सेगमेंट में Tata Nexon सबसे आगे रही, जिसकी बिक्री 2.16 लाख यूनिट दर्ज की गई।

बनर्जी ने यह भी कहा कि मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में Brezz की बिक्री में गिरावट आई क्योंकि ग्राहक नए मॉडल का इंतजार कर रहे थे, और प्रोडक्शन से जुड़ी दिक्कतों की वजह से सप्लाई सीमित रही।

उन्होंने बताया, "इस साल (FY27) हमारी Breza की बिक्री कम रही क्योंकि मार्केट को नए मॉडल का इंतजeर था। हमें प्रोडक्शन से जुड़ी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा।"

यह भी पढ़ें: Maruti Brezza 2026 Launch: ₹7.40 लाख में नई SUV की एंट्री, टर्बो इंजन और 5-स्टार सेफ्टी के साथ Nexon-Venue को देगी टक्कर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।