Credit Cards

World EV Day 2025: भारत के 5 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर और 5 धांसू इलेक्ट्रिक बाइक, जो देती हैं जबरदस्त रेंज

World EV Day 2025: आज 9 सितंबर है और आज ही वर्ल्ड ईवी डे भी है, और इसी मौके पर हम आपको धांसू रेंज वाले 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर और 5 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल के बारे में बताएंगे, जो आपके खर्चे तो बचाएंगे ही पर आपको एक बेहतरीन बाइक होने का एक्सपीरियंस भी देंगे।

अपडेटेड Sep 09, 2025 पर 14:04
Story continues below Advertisement
Best Range Electric Scooter And Bikes In 2025: भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की डिमांड दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं। अब लोग हर महीने पेट्रोल से चलने वाले स्कूटर और मोटरसाइकल की बजाय बैटरी से चलने वाली दोपहिया वाहन खरीदते हैं। क्योंकि एक तो ये पेट्रोल खर्च से निजात दिलाता है दूसरा इनकी रनिंग कॉस्ट कम है। बता दें की आज 9 सितंबर है और आज ही वर्ल्ड ईवी डे भी है, और इसी मौके पर हम आपको धांसू रेंज वाले 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर और 5 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल के बारे में बताएंगे, जो आपके खर्चे तो बचाएंगे ही पर आपको एक बेहतरीन बाइक होने का एक्सपीरियंस भी देंगे।

Ola S1 Pro Sport
Ola S1 Pro Sport की मौजूदा एक्स शोरूम प्राइस 1.50 लाख रुपये से लेकर 1.65 लाख रुपये तक जाती है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 4 Kwh तक की बैटरी लगी है, जो कि एक बार फुल चार्ज करने पर 242km तक चलती है। इसकी टॉप स्पीड 128Km प्रति घंटे की है।

TVS iQube ST
TVS iQube ST भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इस मॉडल की एक्स शोरूम प्राइस 1.59 लाख रुपये है। इस स्कूटर में 5.3kWh की बैटरी लगी है, जो कि एक बार फुल चार्ज में 212Km की रेंज देती है। इसकी टॉप स्पीड 82Km प्रति घंटे की है।

River Indie
रिवर मोबिलिटी के धांसू लुक वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर River Indie में 4 Kwh की बैटरी लगी है, जिसकी सिंगल चार्ज रेंज 161 km की है। इसकी टॉप स्पीड 90Km प्रति घंटे की है। River Indie की एक्स शोरूम प्राइस 1.43 लाख रुपये है।

Simple One
Simple One भी भारत की बेस्ट रेंजे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में से एक है, जिसकी एक्स शोरूम कीमत 1.67 लाख रुपये है। इसमें 5 Kwh की बैटरी लगी है, जो सिंगल चार्ज में 248 Km की रेंज देती है। Simple One इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 105 किलोमीटर प्रति घंटे की है।

Ather 450X
Ather Energy के प्रीमियम स्कूटर Ather 450X की मौजूदा एक्स शोरूम प्राइस 1.50 लाख रुपये से लेकर 1.80 लाख रुपये तक है। इसमें 3.7 Kwh की बैटरी लगी है, जो कि एक बार फुल चार्ज करने पर 161 km तक चल सकती है। इसकी टॉप स्पीड 90Km प्रति घंटे की है।

Ultraviolette F77
भारतीय बाजार में Ultraviolette F77 की मौजूदा एक्स शोरूम प्राइस 2.99 लाख रुपये से शुरू होकर 3.99 लाख रुपये तक है। इसमें 10.3 Kwh तक की बैटरी लगी है, जो कि सिंगल चार्ज में 323 km तक चलने में सक्षम है। 207 किलोग्राम वजनी इस इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स बाइक की टॉप स्पीड 155 kmph की है और महज 7.7 सेकेंड में यह 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।

Oben Rorr
ओबेन इलेक्ट्रिक की पॉपुलर मोटरसाइकल मॉडल Oben Rorr है, जिसमें 4.4 Kwh की बैटरी लगी है। जो कि सिंगल चार्ज में 187 km तक चलने में सक्षम है। इसकी टॉप स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटे की है। Oben Rorr की मौजूदा एक्स शोरूम प्राइस 1.49 लाख रुपये है।

Ola Roadster Pro
ओला इलेक्ट्रिक की बेस्ट रेंज इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल Ola Roadster Pro 16 kWh मॉडल की एक्स शोरूम प्राइस 2.50 लाख रुपये है। इसमें 16 Kwh तक की बैटरी लगी है, जिसकी सिंगल चार्ज रेंज 579 km तक की है। Ola Roadster Pro की टॉप स्पीड 194 kmph की है और महज 1.9 सेकेंड में यह 0-60 kmph की रफ्तार पकड़ सकती है।

Revolt RV400
भारत की सबसे फेमस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल Revolt RV400 में 4.1 kW तक की बैटरी दी गई है, जो सिंगल चार्ज में 150KM तक चल सकती है। इसकी एक्स शोरूम प्राइस 1.29 लाख रुपये से शुरू होकर 1.60 लाख रुपये तक जाती है।

Story continues below Advertisement

Matter Aera
गुजरात बेस्ड कंपनी Matter की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल Matter Aera की मौजूदा एक्स शोरूम प्राइस 1.83 लाख रुपये से लेकर 1.94 लाख रुपये तक है। इसमें 5 Kwh की बैटरी दी गई है, जो सिंगल चार्ज में 172 km तक का रेंज दे सकती है। Matter Aera की टॉप स्पीड 105 kmph की है।