Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News JANUARY 21, 2025 / 5:42 PM IST

Budget 2025 Expectations Highlights: एडटेक इंडस्ट्री की डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर पर आवंटन बढ़ाने की मांग, जानें रियल एस्टेट की उम्मीदें

Budget 2025 Expectations Highlights: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के बजट से सबको बेसब्री से इंतजार है। इससे भारतीय रेलवे को भी काफी उम्मीदें हैं, जिससे कई सारे काम पूरे होने हैं। वहीं डिफेंस सेक्टर को लेकर भी कुछ बड़ी घोषणाएं होने का अनुमान लगाया जा रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं में महिलाओं-बुजुर्गों ने राहत की मांग है

Union Budget 2025 Expectations Live: केंद्रीय आम बजट आने वाला है। ऐसे में लोगों की बजट से काफी उम्मीदें जुड़ी होती है। खासतौर पर कारोबारियों और अन्य लोगों की भी निगाह टैक्स में रियायत मिल रही है या नहीं, इस पर जरूर टिकी रहती है। साल 2025 के बजट से लोगों को टैक्स छूट से संबंधित कई उम्मीदें है। जिससे उनको लाभ मिले। बजट को लेकर देश के हर सेक्टर को कुछ न कुछ उम्मीदें हैं। अनुमान लगाया

Budget 2025 Expectations Live: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2025 को आम बजट पेश करेंगी।
Budget 2025 Expectations Live: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2025 को आम बजट पेश करेंगी।
JANUARY 21, 2025 / 5:31 PM IST

Budget 2025 Live: शिक्षा सेवाओं पर GST कम करने की मांग

1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आम बजट पेश करेंगी। इस बीच हर सेक्टर की उम्मीदें और मांगें बढ़ती जा रही हैं। ऐसे ही Shaalaa.com के फाउंडर एंथनी फर्नांडीस ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और डिजिटल के अंतर को पाटने के लिए कदम उठाए जाने की जरूरत है। क्वालिटी युक्त शिक्षा को किफायती और हर जगह पहुंच बनाने के लिए शिक्षा सेवाओं पर जीएसटी कम करने की मांग की है। एंथनी ने कहा कि मध्यम वर्ग के परिवार को ध्यान में रखते हुए यह कटौती बेहद जरूरी है। इससे उन्हें नए युग की शिक्षा और रोजगार के अवसरों में हिस्सा लेने में सहूलियत मिलेगी।

    JANUARY 21, 2025 / 5:18 PM IST

    Budget 2025 Live: बिना मैन्युफैक्चरिंग के रोजगार और विकास दर में बढ़ोतरी संभव नहीं

    मैन्यूफैक्चरिंग के प्रदर्शन को बेहतर किए बगैर रोजगार और विकास दर में बढ़ोतरी संभव नहीं है। चालू वित्त वर्ष में सरकार ने खुद ही विकास दर 6.4 फीसदी रहने का अनुमान लगाया है। यह पिछले चार वित्त वर्ष में सबसे कम होगा। इसे देखते हुए वित्त वर्ष 2025-26 में सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती विकास दर को 7 फीसदी से ऊपर ले जाने की होगी।

      JANUARY 21, 2025 / 5:16 PM IST

      Budget 2025 Live: बजट में फिस्कल डेफिसिट क्या होता है?

      फिस्कल डेफिसिट का मतलब पिछले फाइनेंशियल ईयर में सरकार के कुल खर्च और कुल रेवेन्यू का अंतर होता है। इस अंतर को दूर करने के लिए सरकार रिजर्व बैंक से उधार लेती है। अंतर को पाटने के लिए इसके अलावा भी कई और उपाय किए जाते हैं।

        JANUARY 21, 2025 / 4:37 PM IST

        Budget 2025 Live: जानिए इकोनॉमिक सर्वे क्या है

        बजट सेशन के दौरान पेश किया आर्थिक सर्वेक्षण एक फ्लैगशिप डॉक्युमेंट होता है, जिसमें मौजूदा फाइनेंशियल ईयर की परफॉर्मेंस का सार पेश किया जाता है। यह आगामी फाइनेंशियल ईयर के बजट के लिए आधार तैयार करता है।

          JANUARY 21, 2025 / 4:12 PM IST

          Budget 2025 Live: बजट में ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ सकता है फोकस

          इस बार के बजट में केंद्र सरकार ग्रामीण भारत पर बजट में खास ध्यान दे सकती है। सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में डिमांड को मजबूत बनाने के मूड में है। इसके लिए सोशल सेक्टर की कई योजनाओं पर खर्च बढ़ाया जा सकता है। ताकि पैसे को अंतिम छोर तक पहुंचायाजा सके। अगर ऐसा होता है तो बजट में स्वास्थ्य, शिक्षा और ग्रामीण विकास जैसे क्षेत्रों के लिए ज्यादा फंड मिल सकता है।

            JANUARY 21, 2025 / 3:46 PM IST

            Budget 2025 Live: बजट में 'टैक्स टेररिज्म' खत्म हो – कांग्रेस

            कांग्रेस ने दावा किया कि मोदी सरकार की नीतियों की वजह से भारत में निवेशकों का भरोसा टूट गया है। सरकार ने कारोबार करने में आसानी नहीं बल्कि असहजता में बदल दिया है। विपक्षी पार्टी ने कहा कि इसे ठीक करने के लिए आगामी बजट में "छापेमारी राज और टैक्स टेररिज्म" को खत्म करना चाहिए।

              JANUARY 21, 2025 / 3:14 PM IST

              Budget 2025 Live: खाद में सब्सिडी बढ़ने की संभावना

              केंद्रीय बजट 2025 से पहले उर्वरक स्टॉक में फिर से उछाल देखने को मिल रहा है। इसकी वजह ये कि एक बार फिर से अटकलें लगाई जा रही हैं कि सब्सिडी की मात्रा बढ़ाई जा सकती है। ऐसे में अगर सरकार आगामी बजट में ग्रामीण इंफ्रास्ट्रक्चर, सब्सिडी या कृषि सुधारों पर अधिक खर्च की घोषणा करती है, तो इससे उर्वरकों की मांग बढ़ सकती है।

                JANUARY 21, 2025 / 2:46 PM IST

                Budget 2025 Live: टूरिज्म इंडस्ट्री की क्या उम्मीदें

                केंद्रीय बजट 2025 को लेकर भारत की टूरिज़्म इंडस्ट्री (हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री) बड़े सुधारों और वित्तीय राहत की उम्मीद कर रही है। इस क्षेत्र से जुड़े एक्सपर्ट्स का कहना है कि सरकार की ओर से इस सेक्टर को टैक्स में राहत मिलनी चाहिए। ताकि वित्तीय दबाव को कम करने में मदद मिले।

                  JANUARY 21, 2025 / 2:25 PM IST

                  Budget 2025 Live: लागत कम करने के लिए नए निर्यात प्रोत्साहन जरूरी

                  देश की वित्त मंत्री 1 फरवरी को आम बजट पेश करेंगी। इस हर सेक्टर के लोगों की अलग-अलग मांगें हैं। वहीं जानकारों का कहना है कि सरकार को एक्सपोर्ट (निर्यात) बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन देना चाहिए। जिससे निर्यात लागत कम होगी और भारत के सामानों की वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता (Global Competitiveness) बढ़ेगी।

                    JANUARY 21, 2025 / 1:55 PM IST

                    Budget 2025 Live: पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग

                    ट्रेड यूनियनों ने बजट 2025-26 के लिए कई और मांगें भी रखीं हैं। जिनमें EPFO पेंशन को बढ़ाकर 5,000 रुपये प्रति महीने करना, पुरानी पेंशन योजना को बहाल करना और इनकम टैक्स की छूट सीमा को 10 लाख रुपये तक करना शामिल है। भारतीय मजदूर संघ (BMS) के नॉर्दर्न जोन के ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी पवन कुमार ने EPS-95 पेंशन को VDA (Variable Dearness Allowance) से लिंक करने और पेंशन इनकम को टैक्स फ्री करने की मांग की है।

                      JANUARY 21, 2025 / 1:27 PM IST

                      Budget 2025 Live: एडटेक इंडस्ट्री की डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर पर आवंटन बढ़ाने की मांग

                      एडटेक इंडस्ट्री ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर पर आवंटन बढ़ाने की मांग की है। ताकि वंचित क्षेत्रों में शिक्षा की हाई क्वालिटी को वहां तक पहुंचाया जा सके। इसके अलावा इस इंडस्ट्री से जुड़े जानकारों की मांग है कि निजी क्षेत्र और सरकार के बीच साझेदारी से इसे अधिक आगे बढ़ाया जा सकता है।

                        JANUARY 21, 2025 / 1:04 PM IST

                        Budget 2025 Live: जानें रियल एस्टेट की FM से क्या हैं उम्मीदें

                        रियल एस्टेट सेक्टर को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट से काफी उम्मीदें हैं। रियल एस्टेट से जुड़े जानकारों का कहना है कि हाउसिंग सेक्टर के लिए कई ऐलान किए जा सकते हैं। प्रीमियम आवासों की मांग दिनों दिन बढ़ती जा रही है। हमें उम्मीद है कि इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश को बढ़ावा मिलेगा। टियर 2 शहरों में इसे बढ़ावा देना बेहद जरूरी है।

                          JANUARY 21, 2025 / 12:44 PM IST

                          Budget 2025 Live: बजट से आम आदमी को उम्मीद

                          उम्मीद की जा रही है की इस बार बजट में आयकर स्लैब में बदलाव हो सकता है। जिसमें सैलरी लिमिट बढ़ाई जा सकती है। इसके अलावा सरकार से महंगाई और हेल्थकेयर के खर्च को कंट्रोल करने की भी उम्मीद जताई जा रही है। इसके अलावा स्टैंडर्ड डिडक्शन को 50,000 रुपये से एक लाख रुपये करने की भी उम्मीद जताई जा रही है।

                            JANUARY 21, 2025 / 12:20 PM IST

                            Budget 2025 Live: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बनाएंगी ये नए रिकॉर्ड

                            इस बार का बजट पेश करने के बाद वित्त मंत्री लगातार 8 बार बजट पेश करके रिकॉर्ड बनाएंगी। इसके पहले वाला बजट पेश करके वे सी.डी. देशमुख के रिकॉर्ड के बराबर आ गई थी। सी.डी. देशमुख ने 68 साल पहले लगातार साल 1951 से 1956 के बीच छह बार पूर्ण और एक बार अंतरिम बजट पेश करके रिकॉर्ड किया था। इनके दो बजट लोकसभा के गठन के पहले के थे।

                              JANUARY 21, 2025 / 11:58 AM IST

                              Budget 2025 Live: हाईवे बजट में 5-6% बढ़ोतरी की संभावना

                              केंद्रीय बजट 2025-26 में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) को ग्रास बजट सपोर्ट (GBS) में 5-6 फीसदी बढ़ोतरी की संभावना है। इसे करीब 2.85 लाख करोड़ रुपये से बढ़ाकर 2.90 लाख करोड़ रुपये करने की उम्मीद जताई जा रही है। अगर ऐसा होता है तो फंड की कमी से जूझ रहे प्रोजेक्ट को जल्द ही पूरा करने में मदद मिलेगी।

                                JANUARY 21, 2025 / 11:32 AM IST

                                Budget 2025 Live: सरकार को इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस बनाए रखने की जरूरत

                                गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप के ईडी और सीईओ अनिल वर्मा ने कहा कि सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास को बढ़ावा देने पर अपना फोकस बनाए रखेगी। वहीं सरकार वित्तीय सहायता के जरिए महिलाओं, युवाओं, किसानों और वंचितों पर जोर देने पर अपना ध्यान जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि सरकार उन मामलों में ध्यान देगी, जहां खपत को बढ़ावा दिया जा सके।

                                  JANUARY 21, 2025 / 11:23 AM IST

                                  Budget 2025 Live: सीनियर सिटीजन को स्पेशल छूट

                                  नई टैक्स रिजीम में सभी टैक्सपेयर्स पर समान रूप से लागू होती है। एक्सपर्ट्स ने सिफारिश की है कि 60 साल और उससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग कर स्लैब बनाए जाएं। इसमें उच्च छूट सीमा या कम कर दरें शामिल हो सकती हैं। जिससे उनकी वित्तीय स्थिति में सुधार हो सके।

                                    JANUARY 21, 2025 / 11:15 AM IST

                                    Budget 2025 Live: लोकल कारोबारियों के लिए टैक्स बन गया है बोझ

                                    स्थानीय स्तर पर कारोबारियों का कहना है कि टैक्स के सुव्यवस्थित नहीं होने की वजह से लोग इसे बोझिल मानते हैं। एक तो जीएसटी के कारण स्थानीय कारोबारी पहले से ही परेशान हैं। इसके साथ ही 15 लाख के ऊपर जिनकी इनकम है। उनको सीधा 30 फीसदी टैक्स देना पड़ता है। इससे बहुत से लोगों की दिक्कतें बढ़ जाती हैं। जबकि महंगाई इतनी बढ़ी हुई है कि दैनिक जीवन के जरूरतों को पूरा करने के बाद जमा राशि बहुत कम बचती है। ऐसे में इस टैक्स व्यवस्था को रिवाइज करने की जरूरत है। ताकि टैक्स का बोझ कम किया जा सके।

                                      JANUARY 21, 2025 / 10:31 AM IST

                                      Budget 2025 Live: बढ़ सकती है स्टैंडर्ड डिडक्शन की लिमिट

                                      उम्मीद की जा रही है खपत बढ़ाने के लिए इस बार बजट में इनकम टैक्स में कटौती और स्टैंडर्ड डिडक्शन की लिमिट में इजाफा हो सकता है। बजट में इनकम टैक्स में छूट की सीमा में 50,000 रुपये तक बढ़ाने की उम्मीद जताई जा रही है। सरकार स्टैंडर्ड डिडक्शन की लिमिट को 50,000 से बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर सकती है। ओल्ड टैक्स रिजीम में स्टैडर्ड डिडक्शन की लिमिट 50,000 रुपये और न्यू टैक्स रिजीम में 75,000 रुपये है।

                                        JANUARY 21, 2025 / 9:57 AM IST

                                        Budget 2025 Live: इनकम टैक्स को लेकर हो सकते हैं ऐलान

                                        बजट से पहले लोगों को टैक्स में राहत की उम्मीद है। जानकारों की माने तो वित्त मंत्री इस बार बजट में टैक्स के मामले में कुछ राहत दे सकती है। जिस तरह से अर्थव्यवस्था में खपत में कमी आ रही है। उसकी चिंताओं को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि वित्त मंत्री बजट 2025 में इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव कर सकती हैं।

                                          JANUARY 21, 2025 / 9:27 AM IST

                                          Budget 2025 Live: कब से कब तक रहेगा बजट सत्र

                                          बजट सत्र 31 जनवरी से 4 अप्रैल 2025 तक चलेगा.पहला। पहला हिस्सा 31 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा। जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करेंगी। इसके बाद आर्थिक सर्वेक्षण (Economic Survey) पेश होगा। वित्त वर्ष 2025-26 का बजट (Union Budget 2025) 1 फरवरी को पेश किया जाएगा। वहीं, बजट सत्र का दूसरा हिस्सा 10 मार्च से 4 अप्रैल तक होगा।

                                            JANUARY 21, 2025 / 9:26 AM IST

                                            Budget 2025 Live: डिफेंस सेक्टर को मिल सकता है बड़ा तोहफा

                                            अनुमान लगाया जा रहा है कि बजट में डिफेंस सेक्टर को लेकर कुछ बड़ी घोषणाएं हो सकती हैं। विश्व स्तर पर सैन्य क्षेत्र में सबसे अधिक खर्च करने वाले देशों में से एक भारत भी शामिल है। डिफेंस सेक्टर पर भारत का खर्च सकल घरेलू उत्पाद के 2.5 फीसदी से भी कम है। साल 2022 में भारत ने अपनी कुल GDP का 2.4 फीसदी डिफेंस सेक्टर पर खर्च किया। इस मामले में भारत चीन से भी पीछे है। आने वाले समय में किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए सेना की सही तैयारी होनी जरूरी है। लिहाजा डिफेंस सेक्टर पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।

                                              JANUARY 21, 2025 / 9:23 AM IST

                                              Budget 2025 Live: रेलवे में अपग्रेड पर फोकस

                                              इस साल के बजट में रेलवे स्टेशनों को अपग्रेड कराने का काम पूरा हो सकता है। कई मॉर्डन ट्रेनें शुरू की जा सकती हैं। कई नए ट्रैक पर भी बात की जा सकती है ताकि ट्रैफिक को कम किया जा सके। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार बजट में रेलवे के लिए बढ़ाई गई राशि का उपयोग इंफ्रास्ट्रक्चर को मॉडर्न किए जाने और लोकोमोटिव, कोच और वैगन सहित आवश्यक उपकरणों की खरीद पर किया जा सकता है।

                                                JANUARY 21, 2025 / 9:23 AM IST

                                                Budget 2025 Live: रेल बजट में इजाफे की उम्मीद

                                                कहा जा रहा है कि इस बार रेलवे के बजट में 15-20 फीसदी तक का इजाफा हो सकता है। इससे रेलवे के अटके प्रोजेक्ट्स को तेजी लाने में मदद मिलेगी। पिछली बार रेलवे को बजट के तहत रेलवे को 2.65 लाख करोड़ रुपये दिए गए थे। जिसे इस बार 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक करने की संभावना जताई जा रही है।

                                                  JANUARY 21, 2025 / 9:22 AM IST

                                                  Budget 2025 Live: स्वास्थ्य सेवाओं में महिलाओं-बुजुर्गों को राहत की मांग

                                                  हर साल की तरह इस बार भी बजट पर सबकी निगाहें टिकी हुई है। बजट के मुख्य क्षेत्रों में से एक स्वास्थ्य सेवाओं में छूट पर लोगों की खास नजर रहती है। हेल्थकेयर से जुड़े जानकारों का कहना है कि कोरोना के बाद हेल्थ को लेकर उम्मीदें ज्यादा बढ़ गई हैं। भारत में डायबिटीज, हार्ट अटैक और कैंसर के मामले हर दिन बढ़ रहे हैं। जिसकी वजह से इसके रोकथाम के लिए आने वाले बजट में ध्यान देने की जरूरत है। खासकर बुजुर्गों के लिए एक विशेष स्वास्थ्य बीमा योजना लाना चाहिए। इसके लिए अलग से बजट पास करना चाहिए।

                                                    JANUARY 21, 2025 / 9:22 AM IST

                                                    नमस्कार

                                                    मनीकंट्रोल हिंदी के Live ब्लॉग में आपका स्वागत है।