Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News JANUARY 24, 2025 / 7:29 PM IST

Budget 2025 Expectations Highlights: स्टैंडर्ड डिडक्शन बढ़कर हो सकता है 1 लाख! टैक्सपेयर्स को भी मिल सकती है बड़ी राहत, जानें बजट से किसे क्या है उम्मीदें

Budget 2025 Expectations Highlights: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2025-26 के लिए केंद्रीय बजट अगले महीने 1 फरवरी को पेश करेंगी। इस बजट से आम आदमी और मीडिल क्लास समेत उद्योग जगत के लोगों की काफी उम्मीदें टिकी हुई है। नौकरीपेशा को उम्मीद है कि उन्हें टैक्स के मोर्चे पर राहत मिलेगी। रियल एस्टेट समेत अन्य सेक्टर के लोगों को भी उम्मीद है कि सरकार टैक्स में कटौती करेगी

Union Budget 2025 Expectations Highlights: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को केंद्रीय बजट पेश करेंगी। नौकरीपेशा से लेकर कारोबारी तक को इस बजट से काफी उम्मीदें हैं। उम्मीद की जा रही है इस बजट में इनकम टैक्स छूट की लिमिट को बढ़ाया जा सकता है। वहीं डीजल-पेट्रोल को जीएसटी के दायरे में लाया जा सकता है ताकि इसकी कीमत में कुछ कमी आ सके। इसके अलावा कारोबारी कुछ और तरह के टै

Budget 2025 Live: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2025-26 के लिए केंद्रीय बजट आगामी 1 फरवरी को पेश करेंगी
Budget 2025 Live: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2025-26 के लिए केंद्रीय बजट आगामी 1 फरवरी को पेश करेंगी
JANUARY 24, 2025 / 7:23 PM IST

लाइव ब्लॉग के साथ बने रहने के लिए आप सभी का आभार

    JANUARY 24, 2025 / 7:07 PM IST

    Budget 2025 Live: कब और कितने बजे पेश होगा बजट?

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के आठवें बजट भाषण में उद्योग जगत को आयकर में छूट, जीएसटी को तर्कसंगत बनाने, उद्योग-विशिष्ट नीतियों और अर्थव्यवस्था, रोजगार बाजार को पुनर्जीवित करने और उपभोक्ता भावनाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण घोषणाओं की उम्मीद है। मोदी 3.0 में यह सीतारमण का दूसरा पूर्ण बजट होगा। संसद में उनका कुल मिलाकर आठवां बजट पेश होगा। उन्होंने एनडीए सरकार के लगातार कार्यकाल के दौरान छह वार्षिक और दो अंतरिम बजट पेश किए हैं।

    पिछले वर्षों की परंपरा के अनुसार, वित्त मंत्री द्वारा 1 फरवरी, 2025 को सुबह 11 बजे संसद में अपना बजट भाषण देने की उम्मीद है। हालांकि, अभी तक वित्त मंत्रालय की ओर से तारीख के बारे में कोई आधिकारिक बयान या पुष्टि नहीं की गई है। इसके अलावा, आधिकारिक परिपत्रों के अनुसार, 1 फरवरी, 2025 को केंद्रीय बजट 2025-26 के कारण शनिवार होने के बावजूद बीएसई और एनएसई खुले रहेंगे।

      JANUARY 24, 2025 / 6:17 PM IST

      Budget 2025 Live: बजट 2025 भारत में बेहतर स्वास्थ्य सिस्टम को कैसे बढ़ावा दे सकता है?

      एक फरवरी करीब आ रहा है। उस दिन केंद्रीय वित्त मंत्री अपना 8वां बजट भाषण पेश करने वाली हैं। उम्मीद है कि सरकार स्वास्थ्य और फार्मा को प्राथमिकता वाले क्षेत्र के रूप में जारी रखेगी। संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से 4 अप्रैल तक दो भागों में होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को आठवीं बार बजट पेश करेंगी।

        JANUARY 24, 2025 / 5:13 PM IST

        Budget 2025 Live: हलवा समारोह आज शाम को होगा

        बजट तैयार करने के अंतिम चरण में वार्षिक परंपरा हलवा समारोह आज शाम को नॉर्थ ब्लॉक में होगा। यह आयोजन 'लॉक-इन' अवधि से पहले होता है, जहां वित्त मंत्रालय की टीम केंद्रीय बजट दस्तावेजों की गोपनीयता सुनिश्चित करने के लिए एकांत में काम करती है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को बजट पेश करेंगी।

          JANUARY 24, 2025 / 4:37 PM IST

          Budget 2025 Live: इलेक्ट्रिक व्हीकल्स होगा सत्ता, वित्त मंत्री बजट में करेंगी बड़े ऐलान

          सरकार इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए यूनियन बजट में बड़ा ऐलान करने जा रही है। ऑटो इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों ने सरकार को ईवी के लिए कई सुझाव दिए हैं। उनका मानना है कि अगर सरकार ईवी में लोगों की दिलचस्पी बढ़ाना चाहती है तो चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को विकसित करना होगा। ईवी की कीमतों में कमी लाने के उपाय करने होंगे। ईवी बैटरी की मैन्युफैक्चरिंग देश में ही करने पर फोकस बढ़ाना होगा। ईवी इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का कहना है कि टियर 2 और टियर 3 शहरों में ईवीट बैटरी का इंफ्रास्ट्रक्चर अभी पर्याप्त नहीं है।

            JANUARY 24, 2025 / 3:45 PM IST

            Budget 2025 Live: बजट में सालाना 20 लाख तक इनकम पर मिल सकती है राहत

            इस बार के बजट में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का फोकस उन टैक्सपेयर्स को राहत देने पर हो सकता है, जिनकी सालाना इनकम 15-20 रुपये तक है। टैक्स एक्सपर्ट्स का कहना है कि अभी इनकम टैक्स की नई रीजीम में 12 से 15 लाख रुपये तक की इनकम पर 20 फीसदी टैक्स लगता है। 15 लाख रुपये से ज्यादा इनकम पर 30 फीसदी टैक्स लगता है। सरकार मिडिल क्लास टैक्सपेयर्स को राहत देने के लिए 15 से 18 लाख रुपये का एक नया टैक्स स्लैब बना सकती है। इसके तहत आने वाले टैक्सपेयर्स के लिए टैक्स का रेट 25 फीसदी हो सकता है।

              JANUARY 24, 2025 / 3:01 PM IST

              Budget 2025 Live: नए 25% टैक्स स्लैब का ऐलान कर सकती हैं वित्त मंत्री

              वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के यूनियन बजट से टैक्सपेयर्स को इस बार काफी उम्मीदें हैं। उन्हें टैक्स घटने की उम्मीद है। इकोनॉमिस्ट्स और इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों ने सरकार को कंजम्प्शन बढ़ाने के लिए इनकम टैक्स में राहत देने की सलाह दी है। लेकिन, टैक्स एक्सपर्ट्स का कहना है कि इसकी उम्मीद कम है कि सरकार इनकम टैक्स की ओल्ड रीजीम में कोई बदलाव करेगी। उनका मानना है कि वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण इनकम टैक्स की नई रीजीम के लिए कुछ बड़े ऐलान कर सकती हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2025-26 के लिए केंद्रीय बजट आगामी 1 फरवरी को पेश करेंगी।

                JANUARY 24, 2025 / 2:42 PM IST

                Budget 2025 Live: 'खपत बढ़ाने के लिए बजट में आयकर में असरदार कटौती की जरूरत'

                वित्तीय सेवा प्रदाता बार्कलेज ने कहा है कि वित्त वर्ष 2025-26 के बजट में सरकार को खपत और मांग को बढ़ावा देने के लिए व्यक्तिगत आयकर में 'असरदार' कटौती की घोषणा करनी चाहिए। बार्कलेज ने एक फरवरी को पेश होने वाले केंद्रीय बजट से पहले कहा कि इस बजट से मुख्य मांग राजकोषीय मजबूती की राह पर चलने के साथ आर्थिक वृद्धि को समर्थन देने की है।

                बार्कलेज की मुख्य अर्थशास्त्री (भारत) आस्था गुडवानी ने एक बयान में कहा कि उपभोग को समर्थन देने के प्रयास में वित्त मंत्री को कर स्लैब में बदलाव कर व्यक्तिगत आयकर दर में 'असरदार' कटौती करनी चाहिए। ऐसा करने से राजकोषीय लागत ज्यादा बढ़ने की आशंका नहीं है।

                गुडवानी ने कहा, "इस घोषणा के तहत कर में उछाल से राजस्व में आई कमी की भरपाई हो जाएगी। हमें लगता है कि खपत को बढ़ावा देने की जरूरत है, खासकर निजी निवेश के साथ जो अब मांग में वृद्धि का इंतजार कर रहा है।" वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2025-26 के लिए केंद्रीय बजट आगामी एक फरवरी को पेश करेंगी।

                  JANUARY 24, 2025 / 2:01 PM IST

                  Budget 2025 Live: 'देश को महंगाई से राहत देने वाला बजट चाहिए'

                  कांग्रेस ने बेरोजगारी तथा महंगाई के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि देश को अब महंगाई से राहत देने वाला बजट चाहिए। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह आरोप भी लगाया कि सरकार की गलत नीतियों के कारण बेरोजगारी और महंगाई लगातार बढ़ रही है।

                  रमेश ने X पर पोस्ट किया, "मोडानी सरकार ने पिछले दस सालों में केवल अपने अमीर मित्रों का ध्यान रखा है। सरकार की गलत नीतियों के कारण लगातार बढ़ रही बेरोज़गारी और महंगाई ने निम्न और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए जीवन बेहद मुश्किल बना दिया है।"

                  उन्होंने दावा किया, "दूध, आटा, दाल, पेट्रोल, डीजल और सब्जियों की कीमतें आसमान छू रही हैं। ईएमआई और रोज़मर्रा की ज़रूरतों का बोझ हर घर पर बढ़ता जा रहा है। देश को अब महंगाई से राहत देने वाला बजट चाहिए।" रमेश ने सवाल किया, "क्या सरकार जनता की तकलीफें सुनकर कोई ठोस कदम उठाएगी?"

                    JANUARY 24, 2025 / 12:52 PM IST

                    Budget 2025 Live: पिछले साल नई रीजीम के लिए हुए थे दो बड़े ऐलान

                    Mainstay Tax Advisors के पार्टनर कुलदीप कुमार ने कहा कि पिछले साल जुलाई में पेश यूनियन बजट में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने इनकम टैक्स की नई रीजीम के लिए दो बड़े ऐलान किए थे। पहला, उन्होंने स्टैंडर्ड डिडक्शन की लिमिट बढ़ाई थी। दूसरा, उन्होंने टैक्स स्लैब में बदलाव किया था। इसका मकसद नई रीजीम का अट्रैक्शन बढ़ाना था। उन्होंने कहा कि इस बार भी उम्मीद है कि वित्तमंत्री नई रीजीम के टैक्सपेयर्स को राहत देने के लिए कुछ ऐलान करेंगी। इससे इंडिविजुअल टैक्सपेयर्स पर टैक्स का बोझ घटेगा, जिससे उसके हाथ में खर्च के लिए ज्यादा पैसे बचेंगे।

                      JANUARY 24, 2025 / 12:12 PM IST

                      Budget 2025 Live: बजट में मिडिल क्लास को मिलेगी बड़ी राहत!

                      यूनियन बजट 2025 से पहले मिडिल क्लास की उम्मीदें आसमान में हैं। उनका मानना है कि वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण इनकम टैक्स घटांएगी। खासकर 10-15 लाख रुपये सालाना इनकम वाले लोगों को वह राहत दे सकती हैं। लेकिन, टैक्स एक्सपर्ट्स का मानना है कि 1 फरवरी को सरकार के इनकम टैक्स की ओल्ड रीजीम में बदलाव करने की उम्मीद नहीं है। इसकी वजह यह है कि सरकार इनकम टैक्स की नई रीजीम का इस्तेमाल बढ़ाना चाहती है। इसलिए सरकार इनकम टैक्सपेयर्स को राहत देने के लिए नई रीजीम के लिए कुछ ऐलान कर सकती है। इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) फाइल करने वाले करीब 72 फीसदी इंडिविजुअल नई रीजीम का इस्तेमाल कर रहे हैं।

                        JANUARY 24, 2025 / 11:47 AM IST

                        Budget 2025 Live: नीलकंठ मिश्रा ने की भारत की टैक्स अस्थिरता की आलोचना

                        एक्सिस बैंक के नीलकंठ मिश्रा ने भारत की टैक्स प्रणाली की आलोचना करते हुए कहा कि वियतनाम की तुलना में इसकी अस्थिरता एक प्रमुख नुकसान है। उन्होंने फरवरी में फिर से टैक्स को संशोधित करने के पीछे के औचित्य पर सवाल उठाए हैं।

                          JANUARY 24, 2025 / 11:19 AM IST

                          Budget 2025 Live: राजकोषीय कंसोलिडेशन पर ध्यान केंद्रित कर सकती है सरकार

                          केयरएज रेटिंग्स के अनुसार, वित्त वर्ष 2026 के केंद्रीय बजट में राजकोषीय कंसोलिडेशन के प्रति केंद्र की प्रतिबद्धता को दर्शाने की उम्मीद है, जिसमें राजकोषीय घाटा सकल घरेलू उत्पाद का 4.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है। केयरएज रेटिंग्स के मुख्य रेटिंग अधिकारी सचिन गुप्ता ने कहा, "बजट में उपभोग को समर्थन देने, रोजगार सृजन को समर्थन देने और जनसांख्यिकीय क्षमता का दोहन करने के लिए मैन्यूफैक्चरिंग प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने, कृषि अनुसंधान एवं विकास के लिए उच्च आवंटन के माध्यम से कृषि पर जोर देने, किसानों के कल्याण और नीति सुधारों, बिजली और परिवहन जैसे क्षेत्रों में भारत के बुनियादी ढांचे के अंतर को कम करने के लिए पूंजीगत व्यय पर जोर जारी रखने और ऋण-से-जीडीपी अनुपात को कम करने पर ध्यान केंद्रित करने के साथ राजकोषीय कंसोलिडेशन पर ध्यान केंद्रित करने की संभावना है।"

                            JANUARY 24, 2025 / 10:47 AM IST

                            Budget 2025 Live: नई ट्रेनों का ऐलान संभव

                            इस बार के 10 वंदे भारत स्लीपर और 100 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन के ऐलान की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा 1700 इलेक्ट्रिक इंजन और 8500 कोच जोड़कर रोलिंग स्टॉक में बढ़ोतरी की जा सकती है। इसमें 4000 नॉन-एसी कोच, वंदे भारत के 800 कोच, MEMU/EMU/वंदे मेट्रो श्रेणी के 1000 कोच शामिल होंगे।

                              JANUARY 24, 2025 / 10:17 AM IST

                              Budget 2025 Live: बढ़ सकता है रेल बजट

                              इस बार रेलवे का बजट पिछले साल के मुकाबले 15 से 20 फीसदी तक बढ़ सकता है। जानकारों के मुताबिक वित्त वर्ष 2025-26 के लिए यह फंड 3 लाख करोड़ रुपये से 3.50 लाख करोड़ रुपये के बीच किया जा सकता है। मौजूदा वित्त वर्ष (2024-25) के लिए यह फंड 2.65 लाख करोड़ रुपये है। इसमें से रेलवे करीब 80 फीसदी रकम खर्च कर चुका है। माना जा रहा है कि मौजूदा वित्त वर्ष के खत्म होने से पहले आवंटित बजट की रकम का इस्तेमाल कर लिया जाएगा।

                                JANUARY 24, 2025 / 9:51 AM IST

                                Budget 2025 Live: 24 जनवरी को है हलवा सेरेमनी

                                वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को आम बजट पेश करेंगी। इससे पहले हर साल हलवा सेरेमनी का आयोजन किया जाता है। इस बार यह आज (24 जनवरी) को होगा। यह कार्यक्रम व‍ित्‍त मंत्री की मौजूदगी में शुक्रवार (24 जनवरी) को शाम 5 बजे नॉर्थ ब्‍लॉक में आयोज‍ित क‍िया जाना है। हर साल बजट की तैयार‍ियों में लगे अध‍िकार‍ियों की लॉक-इन प्रक्रिया शुरू होने से पहले पारंपर‍िक हलवा सेरेमनी का आयोजन क‍िया जाता है।

                                  JANUARY 24, 2025 / 9:35 AM IST

                                  Budget 2025 Live: जानें रियल एस्टेट की बजट से क्या हैं मांगे

                                  बजट से रियल एस्टेट सेक्टर को भी ढेरों उम्मीदें हैं। इस समय प्रॉपर्टी और रियल एस्टेट मार्केट में काफी उत्साह देखा जा रहा है। इस सेक्टर को उम्मीद है कि इस बार के बजट में उन्हें इंडस्ट्री का दर्जा मिलेगा। जानकारों का कहना है कि अगर सरकार इंडस्ट्री का दर्जा देती है तो तो आम लोगों के लिए रियल्टी प्रोजेक्ट में अच्छे रेट पर प्रॉपर्टी खरीदना आसान हो जाएगा। इसके अलावा बिल्डर्स और डेवलपर्स को भी फायदा मिलेगा।

                                    JANUARY 24, 2025 / 9:25 AM IST

                                    Budget 2025 Live: सरकार नया आयकर विधेयक पेश कर सकती है

                                    सरकार संसद के बजट सत्र में नया आयकर कानून (New Income Tax Bill) पेश कर सकती है। इसका मकसद मौजूदा इनकम टैक्स एक्, 1961 को आसान, स्पष्ट और समझने योग्य बनाना है। इस नए कानून में पेजों की संख्या में करीब 60 फीसदी की कटौती हो सकती है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जुलाई 2024 के बजट भाषण में छह महीने के भीतर छह दशक पुराने आयकर अधिनियम की व्यापक समीक्षा का ऐलान किया था। ऐसे में स बजट सत्र में इसे पेश किया जा सकता है।

                                      JANUARY 24, 2025 / 9:23 AM IST

                                      Budget 2025 Live: सरकार किसान क्रेडिट कार्ड लोन की सीमा बढ़ा सकती है

                                      एक फरवरी को पेश होने वाले बजट में सरकार किसान क्रेडिट कार्ड के तहत मिलने वाले लोन की राशि सीमा को बढ़ा सकती है। इसे तीन लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख तक किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो इसका फायदा किसान क्रेडिट कार्ड रखने वाले 7.4 करोड़ किसानों को मिल सकता है। कृषि की बढ़ती लागत को देखते हुए किसानों की तरफ से यह मांग पहले से की जा रही है।

                                        JANUARY 24, 2025 / 9:22 AM IST

                                        Budget 2025 Live: फसल बीमा योजना का हो सकता है विस्तार

                                        कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में फसल बीमा योजना का जिक्र कर चुके हैं। इसमें उन्होंने इसके फायदों में बढ़ोतरी के संकेत दिए थे। संसद की स्थायी समिति ने भी 2 हेक्टेयर तक कृषि भूमि वाले किसानों को यूनिवर्सल क्रॉप इंश्योरेंस स्कीम की सुविधा मुहैया कराने की सिफारिश की है। इससे अधिक किसानों को बीमा कवरेज मिल सकेगा।

                                          JANUARY 24, 2025 / 9:20 AM IST

                                          Budget 2025 Live: पीएम किसान योजना में बढ़ोतरी की उम्मीद

                                          बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम किसान) की राशि में बढ़ोतरी कर सकती हैं। इस समय देश के करीब 11 लाख से अधिक किसानों को पीएम किसान योजना के तहत सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाती है। संसद की स्थायी समिति ने इस राशि को बढ़ाकर 12,000 रुपये करने की सिफारिश की है।

                                            JANUARY 24, 2025 / 9:19 AM IST

                                            Budget 2025 Live: क्या आम आदमी को मिलेगा तोहफा

                                            बजट पेश होने की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। इसकी तारीख बेहद नजदीक आ गई है। आम आदमी से लेकर उद्योग जगत तक के लोगों को बजट से काफी उम्मीदें हैं। आम आदमी को उम्मीद है कि उन्हें टैक्स में काफी छूट मिलेगी। वहीं वित्त मंत्री अर्थव्यवस्था में छाई सुस्ती को खत्म करने के लिए कुछ बड़े ऐलान कर सकती हैं।

                                              JANUARY 24, 2025 / 9:18 AM IST

                                              नमस्कार

                                              मनीकंट्रोल हिंदी के Live ब्लॉग में आपका स्वागत है।