Budget 2026 Agri Sector: मछली पालन से लेकर काजू, कोको तक, जानें बजट में एग्री सेक्टर को क्या मिली सौगात

Budget 2026 Agri Sector:सरकार Bharat-VISTAAR नाम से नया AI टूल लाएगी।ये एक मल्टी-लिंगुअल प्लेटफॉर्म होगा। इसमें AgriStack पोर्टल, ICAR के एग्री प्रैक्टिस पैकेज को जोड़ेगा। AI की मदद से किसानों को पर्सनलाइज्ड सलाह मिलेगी। AI से खेती की उत्पादकता बढ़ाने में मदद मिलेगी

अपडेटेड Feb 01, 2026 पर 5:07 PM
Story continues below Advertisement
Budget 2026: वित्त मंत्री ने बजट पेश करते हुए बजट में मछली पालन को बढ़ावा देने का ऐलान किया । 500 रिजर्वायर में मछली पालन को बढ़ावा दिया ।

Budget 2026 Agri Sector: सरकार किसानों की आय बढ़ाने से लेकर टेक्सटाइल इंडस्ट्री तक सभी को लेकर ऐलान किया हैं। जहां सरकार किसानों की आय बढ़ाने को लेकर ज्यादा फोकस्ड दिखाई दी। वहीं टेक्सटाइल इंडस्ट्री पर कैसे राहत दी जा सकती है FM ने बजट में इसका भी ध्यान रखा। लेकिन एग्री सेक्टर को लेकर बजट में क्या ऐलान किए गए है उनपर एक सबसे पहले आपको किसानों की आय बढ़ाने के अलावा वित्त मंत्री ने एग्री सेक्टर को इस बजट में क्या सौगात दी है।

बजट में मछली पालन को बढ़ावा देने का ऐलान

वित्त मंत्री ने बजट पेश करते हुए बजट में मछली पालन को बढ़ावा देने का ऐलान किया । 500 रिजर्वायर में मछली पालन को बढ़ावा दिया । अमृत सरोवरों में मछली पालन को बढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा फिशरीज वैल्यू चेन मजबूत करने का लक्ष्य है। मछली पालन में स्टार्ट-अप्स को बढ़ावा मिलेगा। इसमें महिला-नेतृत्व वाले समूहों को भी जोड़ा जाएगा। फिश फार्मर प्रोड्यूस ऑर्गनाइजेशन

(FFPOs) के जरिए बेहतर मार्केट लिंक को बढ़ावा


बजट में गांव में रोजगार बढ़ाने पर फोकस

बजट में गांव में रोजगार बढ़ाने पर फोकस होगा। एनिमल हसबेंड्री में आंत्रप्रेन्योरशिप को बढ़ावा। क्रेडिट-लिंक्ड सब्सिडी के जरिए आसान फंडिंग होगी। पशुपालन के विस्तार और मॉडर्नाइजेशन पर जोर है। डेयरी, पोल्ट्री की पूरी वैल्यू चेन तैयार की जाएगी। बजट में लाइव स्टॉक फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन( LFPOs) को बढ़ावा देने का भी प्रस्ताव है।

खेती को डाइवर्सिफाई करने पर सरकार का फोकस

सरकार ने बजट में खेती को डाइवर्सिफाई करने पर भी अपना फोकस बढ़ाया है। इसके लिए वित्त मंत्री ने Bharat-VISTAAR प्रोग्राम लाए जाने का ऐलान किया है। वित्त मंत्री ने कहा कि ज्यादा कमाई वाली फसलों को बढ़ावा दिया जाएगा। तटीय इलाकों में नारियल, चंदन की खेती को सपोर्ट किया जाए। देश में कोको और काजू की खेती को सपोर्ट मिलेगा। सरकार पहाड़ी इलाकों में बादाम, अखरोट, पाइन नट्स को सपोर्ट करेगी। परंपरागत खेती से आगे बढ़कर हाई-वैल्यू एग्रीकल्चर पर जोर है।

बजट में कोकोनट प्रमोशन काउंसिल बनाने का ऐलान

बजट में कोकोनट प्रमोशन काउंसिल बनाने का भी ऐलान किया गया है । इससे उत्पादन और प्रोडक्टिविटी दोनों बढ़ाने पर जोर होगा। पुराने, कम पैदावार वाले पेड़ों को बदला जाएगा। बेहतर किस्मों के नए पौधे लगाए जाएंगे। बड़े नारियल उत्पादक राज्यों पर खास फोकस होगा। भारत दुनिया का सबसे बड़ा नारियल उत्पादक देश है। करीब 3 करोड़ लोग इससे जुड़े हैं। इनमें लगभग 1 करोड़ किसान शामिल हैं।

काजू, कोको के लिए अलग से खास प्रोग्राम आएगा

काजू, कोको के लिए अलग से खास प्रोग्राम लाया जाएगा। कच्चे काजू, कोको में आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य है। उत्पादन के साथ-साथ प्रोसेसिंग पर भी फोकस होगा। एक्सपोर्ट को और मजबूत, प्रतिस्पर्धी बनाया जाएगा। 2030 तक प्रीमियम ग्लोबल ब्रांड बनाने का लक्ष्य है। किसानों, प्रोसेसर्स और एक्सपोर्टर्स तीनों को फायदा होगा।

देश में चंदन की खेती को बढ़ावा देने पर जोर

देश में चंदन की खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया जाएगा। सरकार राज्यों के साथ मिलकर काम करेगी । फोकस्ड खेती को बढ़ावा देने पर सरकार का फोकस है। कटाई के बाद की प्रोसेसिंग पर भी जोर है।

सरकार Bharat-VISTAAR नाम से नया AI टूल लाएगी

सरकार Bharat-VISTAAR नाम से नया AI टूल लाएगी।ये एक मल्टी-लिंगुअल प्लेटफॉर्म होगा। इसमें AgriStack पोर्टल, ICAR के एग्री प्रैक्टिस पैकेज को जोड़ेगा। AI की मदद से किसानों को पर्सनलाइज्ड सलाह मिलेगी। AI से खेती की उत्पादकता बढ़ाने में मदद मिलेगी। किसानों के बेहतर फैसले लेने में सहायक होगी। जोखिम कम होगा, नुकसान से बचाव होगा। टेक्नोलॉजी के जरिए स्मार्ट खेती को बढ़ावा देगी।

Budget 2026 Live: विदेश घूमना, सामान मंगाना हुआ सस्ता, निर्मला सीतारमण ने बजट में कितना कम किया टैक्स?

Budget 2026: PM कृषि सिंचाई योजना का एलोकेशन घटकर ₹6,587 करोड़ हुआ

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।