Budget 2026 Expectations: बजट 2026 से उम्मीद की जा रही है कि यह वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में हो रहे बदलावों, बढ़ते संरक्षणवाद और सामरिक इनपुट्स पर निर्यात प्रतिबंधों जैसी अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों से निपटने के लिए भारत के व्यापार ढांचे को और अधिक कुशल बनाएगा
Budget 2026 Expectations: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी, 2026 को लगातार 9वीं बार संसद में केंद्रीय बजट पेश करेंगी। पिछले साल के बजट में मिडिल क्लास को बड़ी राहत देने के बाद, इस साल भी उम्मीदें सातवें आसमान पर है। 2026 का यह बजट 'विकसित भारत' के रोडमैप को आगे बढ़ाने और घरेलू खपत को नई ऊंचाई देने वाला माना जा रहा है।
क्या और कम होगी इनकम टैक्स की दरें?

पिछले साल 12.75 लाख रुपये तक की आय को टैक्स फ्री करने के बाद, इस साल भी कुछ बड़े बदलावों की चर्चा है। विशेषज्ञों का मानना है कि 30% वाले सबसे ऊंचे टैक्स स्लैब की सीमा को ₹15 लाख से बढ़ाकर ₹40-50 लाख किया जा सकता है। पुरानी टैक्स व्यवस्था में निवेश की सीमा (₹1.5 लाख) और हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम पर छूट की सीमा बढ़ाने की मांग हो रही है। वैसे सरकार का पूरा फोकस 'न्यू टैक्स रिजीम' को और आकर्षक बनाने पर है ताकि अधिक से अधिक लोग आसान ऑप्शन की ओर रुख करें।
MSME सेक्टर को है बड़ी उम्मीद
उद्योग संस्था ASSOCHAM ने छोटे उद्योगों (MSMEs) के लिए विशेष नीतिगत समर्थन की मांग की है। 45 दिनों के भीतर पेमेंट टाइमलाइन को और सख्ती से लागू करने की उम्मीद है। सूक्ष्म उद्योगों के लिए क्रेडिट गारंटी कवर को ₹5 करोड़ से बढ़ाकर ₹10 करोड़ करने के बाद, अब और भी आसान ऋण की उम्मीद है। इसके साथ ही टेक्सटाइल, जेम्स एंड ज्वेलरी जैसे क्षेत्रों को टैरिफ झटकों से बचाने के लिए विशेष रिलीफ पैकेज मिल सकता है।