केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज 1 फरवरी, रविवार को अपना लगातार नौवां बजट पेश किया। इस बार उन्होंने अपना बजट भाषण 1 घंटे 24 मिनट में खत्म किया। कभी 2 घंटे से ज्यादा की मैराथन स्पीच, तो कभी महज 56 मिनट की क्रिस्प प्रेजेंटेशन। सीतारमण की बजट स्पीच अक्सर 1 से 1.5 घंटे की रहती है। चलिए इस से पहले हम उनके सभी भाषणों की डिटेल्स, तारीखें और ड्यूरेशन देखते हैं, साथ में भारत के इतिहास के सबसे लंबे-छोटे स्पीच को मिलाकर।
