Nirmala Sitharaman Speech : वित्त मंत्री के 9वें केंद्रीय बजट की मुख्य घोषणाएं, इन पर बनी रहे नजर

Nirmala Sitharaman Speech : बजट में आम आदमी, गरीब, किसानों पर फोकस है। ये युवा शक्ति को बल देने वाला बजट है। अर्थव्यवस्था की स्थिरता पर नीतिगत फैसले लिए गए हैं। इकोनॉमिक ग्रोथ के लिए 3 कर्तव्य पर फोकस है। AI के जरिए बेहतर गवर्नेंस मुमकिन है

अपडेटेड Feb 01, 2026 पर 12:42 PM
Story continues below Advertisement
Nirmala Sitharaman Speech : वित्त मंत्री में कहा कि देश में रेयर अर्थ मिनरल के लिए कॉरिडोर बनाएंगे। ओडिशा और केरल में रेयर अर्थ कॉरिडोर बनाए जाएंगे। आंध्र और तमिलनाडु में भी रेयर अर्थ कॉरिडोर बनाएंगे

Nirmala Sitharaman Speech : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में अपना नौवां केंद्रीय बजट पेश करना शुरू कर दिया है, जिसमें उन्होंने साल 2026-27 के लिए भारत सरकार की अनुमानित आय और खर्च पर प्रकाश डाला है। भू-राजनीतिक अस्थिरता, आर्थिक उतार-चढ़ाव और व्यापारिक तनाव के माहौल में, केंद्रीय बजट 2026 पर विभिन्न क्षेत्रों की नज़र है, जो नई मदद और पॉलिसी में ढील की उम्मीद कर रहे हैं। बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि ग्लोबल अनिश्चितता के बावजूद मजबूत बजट पर फोकस है। BUDGET 2026 बजट में पब्लिक इन्वेस्टमेंट पर फोकस होगा। सरकार के प्रयासों से गरीबी कम करने में मदद मिलेगी। भारत को एक्सपोर्ट बढ़ाने पर जोर देने की जरुरत है। BUDGET 2026 में स्ट्रक्चरल रिफॉर्म पर फोकस किया गया है।

बजट में आम आदमी, गरीब, किसानों पर फोकस

बजट में आम आदमी, गरीब, किसानों पर फोकस है। ये युवा शक्ति को बल देने वाला बजट है। अर्थव्यवस्था की स्थिरता पर नीतिगत फैसले लिए गए हैं। इकोनॉमिक ग्रोथ के लिए 3 कर्तव्य पर फोकस है। AI के जरिए बेहतर गवर्नेंस मुमकिन है। ग्लोबल अनिश्चितता पर निर्णायक रूप से फैसले लिए गए हैं। 15 अगस्त के बाद से 350 रिफॉर्म लागू किए गए हैं।  पहला कर्तव्य इकोनॉमिक ग्रोथ को बढ़ावा देना है। 7 सेक्टर्स में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने का फैसला लिया गया है। यह ।MSMEs को बढ़ावा देने वाला बजट होगा। इसके लिए शहरों में इकोनॉमिक रीजन का गठन करेंगे।


बायो फार्मा मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने पर फोकस

देश को बायो फार्मा मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने पर फोकस है। 5 साल में बायोफार्मा पर 10,000 करोड़ रुपए का निवेश होगा। ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग फार्मा हब बनने पर फोकस किया गया है। सरकार का सेमीकंडक्टर सेक्टर की क्षमता बढ़ाने पर जोर है। सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन को बढ़ावा देने पर फोकस करते हुए सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 का प्रस्ताव रखा गया है। EMS PLI को बढ़ाकर 40,000 करोड़ रुपए किया जाएगा।

रेयर अर्थ मिनरल के लिए कॉरिडोर का एलान

देश में रेयर अर्थ मिनरल के लिए कॉरिडोर बनाएंगे। ओडिशा और केरल में रेयर अर्थ कॉरिडोर बनाए जाएंगे। आंध्र और तमिलनाडु में भी रेयर अर्थ कॉरिडोर बनाएंगे। कंस्ट्रक्शन, इंफ्रा उपकरणों के लिए स्कीम आएगी। टेक्सटाइल को आधुनिकीकरण के लिए बढ़ावा देंगे। टेक्सटाइल के लिए 5 प्वाइंट प्लान लॉन्च करेंगे। कंटेनर मैन्युफैक्चरिंग को 10,000 करोड़ रुपए आवंटित किए जाएंगे। स्पोर्ट्स उपकरण बनाने के लिए पॉलिसी लाई जाएगी। पुराने मैन्युफैक्चरिंग यूनिट को मॉर्डन करेंगे। TEXTILE SKILLING SYSTEM पर नया प्लान लॉन्च किया जाएगा। SME पर जोर के लिए 10,000 करोड़ रुपए आवंटित होंगे।

FY27 के लिए CAPEX लक्ष्य12.2 लाख करोड़ रुपए

छोटे उद्योगों को बढ़ाने के लिए 2,000 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। MSMEs के लिक्विडिटी सपोर्ट के लिए TREDS का प्रस्ताव है। FY27 के लिए CAPEX लक्ष्य12.2 लाख करोड़ रुपए रखा गया है। इंफ्रा रिस्क गारंटी फंड बनाया जाएगा। वाराणसी,पटना में शिप रिपेयर इकोसिस्टम बनाया जाएगा। कोस्टल कार्गो प्रोमोशन स्कीम लॉन्च किया जाएगा। Waterways के लिए युवाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी। Waterways के लिए ट्रेनिंग इन्स्टिट्यूट बनेगा।

बजट में 7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर का एलान

बजट में 7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर का एलान भी किया गया है। मुंबई-पुणे के लिए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनेगा। बड़े शहरों के लिए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनेगा।

बैंकिंग सिस्टम के लिए बनेगी हाई लेवल कमिटी

वित्त मंत्री ने कहा कि बैंकिंग सेक्टर के लिए रिफॉर्म की जरूरत है। विकसित भारत के तहत बैंकिंग सिस्टम के लिए हाई लेवल कमिटी बनाएंगे। बैंकों ने 98% ग्रामीण इलाकों को कवर किया है। PFC और REC की रीस्ट्रक्चरिंग की जाएगी। FEMA के प्रावधानों की समीक्षा का प्रस्ताव भी है। CITY ECON REGIONS SCHEME के लिए 5,000 रुपए आवंटित किए गए हैं। CORPORATE BOND MARKET के लिए फ्रेमवर्क बनेगा। PROIs को भारतीय बाजार में निवेश को मंजूरी मिलेगी। निजी PROIs निवेश सीमा 5% से बढ़ाकर 10% किया गया है।

सर्विस सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए पैनल गठित होगा

वित्त मंत्री ने कहा कि सर्विस सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए पैनल गठित किया जाएगा। ग्लोबल सर्विस सेक्टर में 10% हिस्से का लक्ष्य है। भारत को मेडिकल टूरिज्म का हब बनाएंगे। मेडिकल में निजी सेक्टर साथ मिलकर काम करेंगे। 5 रीजनल मेडिकल हब शुरू करने की योजना है। देश में 3 ऑल इंडिया इस्टीट्यूट ऑफ आर्युवेद बनाएंगे। AYUSH PHARMACIES और टेस्टिंग लैब अपग्रेड करेंगे। पशु चिकित्सा महाविद्यालय को लोन सब्सिडी देंगे। हर जिले में एक गर्ल हॉस्टल बनाया जाएगा। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पिटालिटी का गठन होगा।

स्पोर्ट्स सेक्टर के लिए खेलो इंडिया मिशन शुरू होगा

20 पर्यटन स्थलों पर 10,000 गाइड्स को ट्रेनिंग दी जाएगी। 15 ऑर्कोलॉजिकल साइट विकसित किया जाएगा। स्पोर्ट्स सेक्टर के लिए खेलो इंडिया मिशन शुरू किया जाएगा। रांची में मेंटल हेल्थ के लिए 2 नए अस्पताल बनेंगे। महिला सशक्तिकरण के लिएSHE-MARTS का गठन होगा।

काजू और कोको उत्पादन बढ़ाने के लिए स्कीम लाई जाएगी

किसानों की आय बढ़ाने पर जोर होगा। नारियल उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रोमोशनल स्कीम लाई जाएगी। काजू और कोको उत्पादन बढ़ाने के लिए स्कीम लाई जाएगी। WALNUTS,ALMONDS और PINENUTS किसानों की आय बढ़ाने पर फोकस होगा। चंदन को प्रोमोट करने के लिए राज्यों को बढ़ावा दिया जाएगा।

 

Budget Stocks : सेंसेक्स 250 अंक ऊपर, निफ्टी 25350 के पार, वित्त मंत्री ने FY27 के लिए 12.2 लाख करोड़ रुपये के कैपेक्स का किया एलान

 

 

अपडेट जारी..........................

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।