Nirmala Sitharaman Speech : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में अपना नौवां केंद्रीय बजट पेश करना शुरू कर दिया है, जिसमें उन्होंने साल 2026-27 के लिए भारत सरकार की अनुमानित आय और खर्च पर प्रकाश डाला है। भू-राजनीतिक अस्थिरता, आर्थिक उतार-चढ़ाव और व्यापारिक तनाव के माहौल में, केंद्रीय बजट 2026 पर विभिन्न क्षेत्रों की नज़र है, जो नई मदद और पॉलिसी में ढील की उम्मीद कर रहे हैं। बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि ग्लोबल अनिश्चितता के बावजूद मजबूत बजट पर फोकस है। BUDGET 2026 बजट में पब्लिक इन्वेस्टमेंट पर फोकस होगा। सरकार के प्रयासों से गरीबी कम करने में मदद मिलेगी। भारत को एक्सपोर्ट बढ़ाने पर जोर देने की जरुरत है। BUDGET 2026 में स्ट्रक्चरल रिफॉर्म पर फोकस किया गया है।
