Aam Budget 2026 Updates: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज रविवार, 01 फरवरी 2026 को बतौर वित्त मंत्री अपने कार्यकाल का 9वां आम बजट पेश करेंगी। देश का आम बजट आज पहली बार रविवार के दिन वित्त मंत्री पेश किया जाएगा। इस साल के आम बजट के दिन कई ऐसे संयोग बन रहे हैं, जिसकी पजह से इसे काफी खास माना जा रहा है। वित्त मंत्री के बजट का पिटारा तो दिन में 11 बजे खुलेगा, लेकिन आज माघ पूर्णिमा, रवि पुष्य योग और दिल्ली-एनसीआर में सुबह से हो रही बारिश के शुभ शगुन ने बजट के सुखद एहसास की अनुभूति दे दी है। इससे पहले 1999 में तत्कालीन वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने बजट को शाम 5 बजे के बजाए दिन में 11 बजे पेश करने की शुरुआत भी तभी से हुई थी। इस साल रविवार को बजट पेश कर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक और इतिहास रचने जा रही हैं।
