देश में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की गतिविधियों की ग्रोथ दिसंबर महीने में पिछले 2 साल के सबसे निचले स्तर पर रही। नए ऑर्डर में धीमी वृद्धि इसकी मुख्य वजह रही। शुक्रवार को जारी मासिक सर्वे में यह बात सामने आई। HSBC इंडिया मैन्युफैक्चरिंग परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (PMI) नवंबर के 56.6 से गिरकर दिसंबर में 55 पर आ गया। PMI की भाषा में 50 से ऊपर का अंक विस्तार, जबकि 50 से नीचे का अंक गिरावट दर्शाता है।
