Get App

AFCAT 2 Result 2026 Out: एफकैट 2 लिखित परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, जानें आधिकारिक वेबसाइट पर कैसे चेक करें अपना रोल नंबर

AFCAT 2 Result 2026 Out: भारतीय वायु सेना ने एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट 2 की लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगइन करके अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानें कैसे चेक करें अपना रोल नंबर

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 10, 2026 पर 5:00 PM
AFCAT 2 Result 2026 Out: एफकैट 2 लिखित परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, जानें आधिकारिक वेबसाइट पर कैसे चेक करें अपना रोल नंबर
रिजल्ट का पीडीएफ देखने के लिए, उम्मीदवारों को अपना यूजर आईडी और पासवर्ड डालना होगा।

AFCAT 2 Result 2026 Out: भारतीय वायु सेना (IAF) ने एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) 2 2026 लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। एफकैट 2 लिखित परीक्षा में शामिल सभी कैंडिडेट अब एफकैट पोर्टल, afcat.edcil.co.in पर लॉग इन करके अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

रिजल्ट का पीडीएफ देखने के लिए, उम्मीदवारों को अपना यूजर आईडी और पासवर्ड डालना होगा। रिजल्ट के साथ, एफकैट 2026 का कट-ऑफ भी जारी कर दिया गया है। कट-ऑफ कैटेगरी के हिसाब से जारी नहीं किया गया है, बल्कि यह एंट्री ब्रांच के आधार पर जारी किया गया है।

बता दें, एफकैट का कट-ऑफ कई बातों पर निर्भर करता है। इसमें परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट की संख्या, पेपर में कितना मुश्किल था और कैंडिडेट की परफॉर्मेंस शामिल है। एफकैट 2 लिखित परीक्षा 8 अगस्त, 2026 को फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल) ब्रांच में भर्ती के लिए आयोजित की गई थी।

एफकैट 2 रिजल्ट 2026: डाउनलोड करने के स्टेप्स

कैंडिडेट्स एफकैट 2 रिजल्ट पीडीएफ चेक और डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें