NEET PG 2026 Answer Key: नीट पीजी 2026 परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) जल्द ही नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट (NEET) पोस्टग्रेजुएट (PG) के लिए प्रोविजनल आंसर की 2026 जारी कर सकता है। परीक्षा में शामिल परीक्षार्थियों के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर आंसर की जारी की जाएगी। बता दें, सुप्रीम कोर्ट के 29 अप्रैल, 2025 के ऑर्डर के बाद नीट पीजी आंसर की जारी की जा रही है।
एनबीईएमएस प्रोविजनल आंसर की के साथ कैंडिडेट्स को उनकी रिस्पॉन्स शीट और क्वेश्चन आईडी भी जारी करेगा। कैंडिडेट्स अपनी नीट पीजी आंसर की सिर्फ आवेदक लॉगिन के जरिए ही चेक और डाउनलोड कर पाएंगे। आंसर की जारी होने के बाद, एग्जाम कराने वाली संस्था 30 सितंबर, 2026 को रिजल्ट घोषित करेगी। आंसर की, रिस्पॉन्स शीट और प्रश्न आईडी की मदद से परीक्षार्थी अपने रिस्पॉन्स चेक कर सकेंगे और अपने अनुमानित स्कोर कैलकुलेट कर सकेंगे।
नीट पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त, 2026 को सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक हुई थी, जबकि जो उम्मीदवार इंटरनल पावर फेलियर के कारण एग्जाम पूरा नहीं कर पाए थे, उनके लिए दोबारा एग्जाम 5 सितंबर, 2026 को हुआ था।
गलत जवाब के लिए एक अंक काटा जाएगा
नीट पीजी 2026 आंसर की: कैसे चेक करें
उम्मीदवार नीट पीजी आंसर की जारी होने के बाद उसे डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।