UP Home Guard Recruitment PET 2026: यूपी में चल रहे लगातार जारी बारिश को देखते हुए, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने एनरोलमेंट-2025 के तहत यूपी होम गार्ड भर्ती 2026 के लिए शारीरिक दक्षता (PET) को टाल दिया है। पहले, 8 सितंबर से निर्धारित शारीरिक दक्षता परीक्षा अब 14 सितंबर, 2026 से आयोजित की जाएगी। साथ ही, इस परीक्षा में शामिल होने के योग्य परीक्षार्थियों का नया पीइटी एडमिट कार्ड 10 सितंबर, 2026 को डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे।
एक बार जारी होने के बाद, उम्मीदवार अपने पंजीकरण क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड एक जरूरी डॉक्यूमेंट है और परीक्षा वाले दिन इसे परीक्षा केंद्र साथ ले जाना जरूरी है। पीईटी राज्य भर में अलग-अलग पीएसी बटालियन और रिजर्व पुलिस लाइन में होगी।
यूपी हो रही तूफानी बारिश की वजह से, आयोग को पीईटी को आगे खिसकाना पड़ा है। अब यह परीक्षा 14 सितंबर, 2026 तक रीशेड्यूल की गई है। इसके लिए, संशोधित हॉल टिकट 10 सितंबर, 2026 को जारी किए जाएंगे। पहले, यह 7 सितंबर को जारी होने वाला था। जारी होने के बाद, एडमिट कार्ड ऑफिशियल पोर्टल uppbpb.gov.in पर उपलब्ध होंगे। हॉल टिकट पर उम्मीदवारों के क्रेडेंशियल, परीक्षा केंद्र, तारीख और रिपोर्टिंग टाइम जैसे जरूरी विवरण मौजूद होंगे। अगर किसी आवेदन को कोई गड़बड़ी मिलती है, तो उसे तुरंत हेल्पलाइन नंबर 08065075069 या आधिकारिक वेबसाइट पर संपर्क करके सुधार करवाना चाहिए।
यूपी होम गार्ड पीईटी संशोधित प्रवेश पत्र 2026 कैसे डाउनलोड करें?
पीईटी में शामिल होने के योग्य उम्मीदवार एडमिट कार्ड लिंक उपलब्ध होने के बाद आधिकारिक पोर्टल के जरिए अपने संशोधित प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए फॉलो करें ये स्टेप्स
फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट डिटेल्स
पीईटी के दौरान, पुरुष कैंडिडेट्स को 28 मिनट में 4.8 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। महिला कैंडिडेट्स को 16 मिनट में 2.4 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। जो कैंडिडेट्स दौड़ पूरी नहीं कर पाएंगे, उन्हें फाइनल लिस्ट से डिसक्वालिफाई कर दिया जाएगा।
कैंडिडेट्स ध्यान दें कि पहले जारी किए गए पुराने एडमिट कार्ड रिवाइज्ड शेड्यूल के लिए मान्य नहीं हैं। उनके पास 14 सितंबर से शुरू होने वाले एग्जाम के लिए संशोधित हॉल टिकट पीडीएफ के साथ सरकार द्वारा जारी किया गया वैलिड ID प्रूफ होना चाहिए।