CBSE Private Candidate 2027: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 2027 बोर्ड परीक्षा के लिए प्राइवेट परीक्षार्थियों के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू कर सकता है। बोर्ड ने अभी तक प्राइवेट छात्रों के लिए आवेदन की तारीखों की घोषणा नहीं की है। पिछले साल, सीबीएसइ ने 9 सितंबर, 2025 को प्राइवेट कैंडिडेट एप्लीकेशन विंडो खोली थी। पिछले साल के शेड्यूल के आधार पर, 2027 परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म आने वाले दिनों में जारी होने की उम्मीद है।
प्राइवेट कैंडिडेट के तौर पर शामिल होने की योजना बना रहे परीक्षार्थियों को जरूरी डॉक्यूमेंट्स और डिटेल्स तैयार रखने चाहिए। बोर्ड द्वारा नोटिफिकेशन जारी करने के बाद आवेदन लिंक सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।
सीबीएसई प्राइवेट कैंडिडेट 2027 के लिए कौन अप्लाई कर सकता है?
वैसे तो, सीबीएसई 2027 प्राइवेट कैंडिडेट परीक्षा के लिए योग्यता नियम बोर्ड के आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करने के बाद ही कन्फर्म किए जाएंगे। लेकिन पिछले साल के नोटिफिकेशन के अनुसार, यहां बताई जा रही श्रेणी में आने वाले छात्र प्राइवेट कैंडिडेट के तौर पर बोर्ड परीक्षा दे सकते हैं। इनमें शामिल हैं:
सीबीएसई प्राइवेट कैंडिडेट 2027: कैसे करें आवेदन
आवेदन विंडो खुलने के बाद, कैंडिडेट इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
सीबीएसई बोर्ड एग्जाम 2027
सीबीएसई कक्षा 10 और कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा आमतौर पर फरवरी और अप्रैल के बीच होती है। 2027 परीक्षा की विस्तृत डेटशीट बाद में जारी होने की उम्मीद है। परीक्षार्थियों को प्राइवेट कैंडिडेट नोटिफिकेशन, एप्लीकेशन की तारीखों और दूसरे अपडेट्स के लिए नियमित आधिकारिक सीबीएसई वेबसाइट चेक करते रहना चाहिए।