SSC Junior Hindi Translator Exam: नोएडा के परीक्षा केंद्र में तकनीकी गड़बड़ी से जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा रद्द, एसएससी जल्द करेगा नई तारीख का ऐलान

SSC Junior Hindi Translator Exam: नोएडा के एक परीक्षा केंद्र पर तय एसएससी की जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा रद्द कर दी गई है। आयोग जल्द इस परीक्षा केंद्र के लिए पंजीकृत परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा की नई तारीख की घोषणा करेगा। जानें किस तारीख पर री-एग्जाम होने के कयास लगाए जा रहे हैं

अपडेटेड Sep 09, 2026 पर 11:03 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
प्रभावित सेंटर पर परीक्षा रद्द कर कथित तौर पर 13 सितंबर के लिए रीशेड्यूल की गई है।

SSC Junior Hindi Translator Exam: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) का जूनियर हिंदी ट्रासलेटर (JHT) एग्जाम योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों के लिए 8 सितंबर 2026 को आयोजित किया गया था। लेकिन कुछ परीक्षार्थी प्रस्तावित परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचने के बावजूद परीक्षा नहीं दे सके और इस परीक्षा को रद्द कर दिया गया। विभिन्न सूत्रों से आ रही खबरों में इस परीक्षा केंद्र के परीक्षार्थियों के लिए 13 रि-एग्जाम कराने की जानकारी सामने आ रही है।

यह परीक्षा केंद्र नोएडा का आदर्श परीक्षा केंद्र था। यहां 8 सितंबर को दोपहर 12 बजे 2 बजे के बीच होने वाली एसएससी जेएचटी परीक्षा 2026 देने के लिए पहुंचे सभी पंजीकृत परीक्षार्थियों को घोर निराशा का सामना करना पड़ा। नोएडा के आदर्श परीक्षा केंद्र पर तकनीकी दिक्कतों की वजह प्रस्तावित परीक्षा काफी देर तक शुरू नहीं हो सकी। नोएडा सेंटर पर कैंडिडेट्स ने कथित तौर पर काफी देर तक इंतजार किया, जबकि अधिकारी टेक्निकल दिक्कत को ठीक करने की कोशिश कर रहे थे।

परीक्षा शुरू नहीं होने के कारण प्रभावित सेंटर पर कैंडिडेट्स की परीक्षा को रद्द कर दिया गया और कथित तौर पर 13 सितंबर के लिए रीशेड्यूल किया गया। जो परीक्षार्थी तकनीकी दिक्कतों की वजह से 8 सितंबर को टेस्ट नहीं दे पाए थे, वे बदली हुई तारीख पर एग्जाम दे सकेंगे।

नोएडा सेंटर पर इंतजार करते रहे कैंडिडेट्स

परीक्षार्थी नोएडा केंद्र पर तय समय पर पहुंच गए थे, लेकिन कथित तौर पर तकनीकी दिक्कत की वजह से उन्हें इंतजार करने के लिए कहा गया। परीक्षा शुरू न हो पाने से कैंडिडेट्स में गुस्सा बढ़ गया, जिससे सेंटर पर हंगामा हो गया। परीक्षार्थियों ने कथित तौर पर अधिकारियों से जवाब मांगा और परीक्षा कराने की मांग की। लेकिन, मामला सुलझ नहीं पाया, इसलिए उन्हें आखिरकार सेंटर छोड़ना पड़ा।

एसएससी जेएचटी भर्ती 2026: पे स्केल


एसएससी जेएचटी भर्ती के तहत आने वाले पदों के लिए सैलरी लागू पे लेवल पर आधारित है।

जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर : लेवल 6 - Rs 35,400 से Rs 1,12,400

जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर/जूनियर ट्रांसलेटर : लेवल 6 - Rs 35,400 से Rs 1,12,400

सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर/सीनियर ट्रांसलेटर : लेवल 7 - Rs 44,900 से Rs 1,42,400

सब-इंस्पेक्टर (हिंदी ट्रांसलेटर), CRPF : लेवल 6 - Rs 35,400 से Rs 1,12,400

जिन उम्मीदवारों पर परीक्षा टलने का असर पड़ा है, वे बदले हुए शेड्यूल और आगे के निर्देशों के लिए एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।

UPTET 2026 Certificate Out: सफल उम्मीदवारों का सर्टिफिकेट आयोग की वेबसाइट पर हुआ जारी, डाउनलोड करने के लिए करना होगा ये काम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।