AIBE 21 Admit Card 2026: 7 जून को होने वाले पेपर के लिए एडमिट कार्ड यहां हुआ जारी, जानें डाउनलोड करने का तरीका

AIBE 21 Admit Card 2026: एआईबीई की परीक्षा 7 जून को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपने लॉगइन क्रेडेंशियल की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी

अपडेटेड May 23, 2026 पर 6:00 PM
Story continues below Advertisement
उम्मीदवार अपने लॉगइन क्रेडेंशियल की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

AIBE 21 Admit Card 2026: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) 07 जून 2026 को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर ऑल इंडिया बार एग्जाम (AIBE) का आयोजन करने जा रहा है। बीसीआई ने इस परीक्षा के लिए हॉल टिकट जारी कर दिया है। हॉल टिकट परीक्षा में शामिल होने के लिए जरूरी डॉक्युमेंट है, जिसके बिना उम्मीदवार परीक्षा नहीं दे पाएंगे। परीक्षा के लिए पंजीकरण कराने वाले उम्मीदवार अपने लॉगइन क्रेडेंशियल की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एआईबीई 21 परीक्षा देने वाले उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट www.allindiabarexamination.com से अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।

7 जून को AIBE 21 एग्जाम

वकालत की पढ़ाई करने के बाद बतौर वकील प्रैक्टिस करने के लिए ऑल इंडिया बार एग्जाम पास करना जरूरी होता है। इस साल इस परीक्षा का आयोजन 7 जून को ऑफलाइन मोड में होगा। इसमें बैठने के लिए हॉल टिकट सबसे इंपोर्टेंट डॉक्यूमेंट हैं। इसमें आपकी परीक्षा की शिफ्ट टाइमिंग, एग्जाम सेंटर का पता से लेकर अन्य जरूरी डिटेल्स मौजूद होंगी। जिसके मुताबिक ही आपको एग्जाम में शामिल होना होगा।

एटमिट कार्ड के साथ फोटो आईडी प्रूफ लाना जरूरी

एआईबीई 21 परीक्षा के लिए जारी दिशा निर्देशों में साफ तौर पर कहा गया है कि एडमिट कार्ड के साथ अभ्यर्थियों को सरकारी फोटो आईडी प्रूफ भी साथ ले जाना होगा। इन दोनों के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा के लिए आपको एग्जाम सेंटर पर सुबह 11.30 पहुंच जाना चाहिए। वहीं दोपहर 1:15 के बाद एग्जामिनेशन सेंटर पर एंट्री नहीं मिलेगी।

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?


एआईबीई हॉल टिकट जारी होने बाद कैंडिडेट्स नीचे बताए स्टेप्स के जरिए अपने एडमिट कार्ड ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। समझ लें कैसे-

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.allindiabarexamination.com पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर AIBE XXI Admit Card 2026 Link पर क्लिक करें।
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की डिटेल्स भरें।
  • सबमिट करते ही आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड आ जाएगा।
  • अब आपका पीडीएफ या प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।

खास निर्देश

परीक्षा सेंटर पर मोबाइल फोन, डिजिटल/स्मार्ट वॉच, हैंडबैग, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, पेपर, बुक्स, नोट्स आदि ले जाने की मनाही होगी। इसीलिए ऐसा कोई भी सामान ना लेकर जाएं। एग्जाम मे अपनी आंसरशीट में गोला भरने के लिए नीले/काले पेन का ही इस्तेमाल करें। पेंसिल या अन्य दूसरे कलर का पेन उपयोग करने पर आपको अयोग्य भी ठहराए जा सकते हैं। परीक्षा से जुड़ी अन्य किसी भी जानकारी के लिए आप बार काउंसिल ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट भी चेक कर सकते हैं।

NEET 2026 fee refund: एनटीए का फीस रीफंड लिंक हुआ एक्टिव, यहां तुरंत अपनी बैंक डीटेल करें अपडेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।