AIBE 21 Exam 2026 Rules: परीक्षा में छात्र ले जा सकेंगे बेयर एक्‍ट्स, कल होने वाली परीक्षा के लिए जान लें ये जरूरी नियम और एंट्री टाइम

AIBE 21 Exam 2026 Rules: एआईबीई 21 परीक्षा 7 जून को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अपने साथ बेयर एक्‍ट परीक्षा केंद्र में ले जा सकेंगे। बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने परीक्षा के लिए जरूरी नियम और निर्देश जारी किए हैं। आइए जानें

अपडेटेड Jun 06, 2026 पर 12:01 PM
उम्मीदवारों को सुबह 11:30 बजे तक अपने संबंधित परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा।

AIBE 21 Exam 2026 Rules: देश में बतौर वकील अपना करियर बनाने के इच्‍छुक उम्‍मीदवारों के लिए 07 जून, 2026, रविवार का द‍िन बेहद अहम हैं। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) कल 7 जून को ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) 21 (XXI) आयोजित करेगी। यह परीक्षा दोपहर 1 बजे से शाम 4 निर्धारित परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी। एआईबीई कानून के स्‍नातकों के लिए प्रैक्टिस करने के लिए सर्टिफिकेट हासिल करने का माध्‍यम है। यह एक राष्ट्रीय स्तरीय सर्टिफिकेशन एग्जाम है। इसमें सफल कानून के स्‍नातकों को लॉ में प्रैक्टिस करने की इजाजत मिलती है। लॉ फाइनल ईयर के छात्र भी यह परीक्षा दे सकते हैं।

बीसीआई ने एआईबीई परीक्षा देने जा रहे छात्रों को परीक्षा केंद्र में अपने साथ बिना टिप्पणियों वाले बेयर एक्‍ट ले जाने की इजाजत दी है। इसके अलावा अन्‍य प्रमुख निर्देशों के लिए परीक्षार्थी एडमिट कार्ड पर दी गई गाइडलाइंस जरूर पढ़ लें। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड के साथ सरकारी पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को दोपहर 1:15 बजे के बाद प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। केंद्र के भीतर गैजेट या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस व लिखित सामग्री नहीं ले जा सकेंगे। गौरतलब है कि एआईबीई 20 में 69.21 फीसदी अभ्यर्थी पास हुए थे।

एआईबीई 21 परीक्षा के लिए जरूरी निर्देश

  • उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ सरकार द्वारा जारी कोई एक फोटो आईडी प्रूफ लाना अनिवार्य है। इनके बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी।
  • उम्मीदवार को कम से कम एक दिन पहले परीक्षा केंद्र का दौरा करने की सलाह दी जाती है ताकि वह परीक्षा वाले दिन समय से पहुंच सके।
  • उम्मीदवारों को सुबह 11:30 बजे तक अपने संबंधित परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा।
  • उम्मीदवारों को दोपहर 01:15 बजे के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
  • परीक्षा केंद्र के अंदर केवल बेयर एक्ट्स (BARE ACTS) (बिना नोट्स और टिप्पणियों के) ले जाने की अनुमति है।
  • मोबाइल फोन, स्मार्ट घड़ियां, बैग, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉ निक गैजेट या अन्य किताबें आदि परीक्षा केंद्र के अंदर सख्त मनाही है। किसी भी अनधिकृत सामग्री के साथ पाए जाने या नकल करने पर तुरंत अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।
  • परीक्षा की समाप्ति से पहले और उत्तर पुस्तिका सौंपे बिना परीक्षा हॉल छोड़ने की अनुमति नहीं मिलेगी।
  • उत्तर पुस्तिका पर सभी निशान केवल नीले/काले बॉलपॉइंट पेन से लगाए जाने चाहिए, पेंसिल के उपयोग पर उम्मीदवार को अयोग्य कर दिया जाएगा। ओएमआर (OMR) शीट पर प्रश्न पुस्तिका सेट कोड और रोल नंबर सही ढंग से भरें, कोई भी त्रुटि या चूक होने पर उत्तर पुस्तिका सीधे अस्वीकृत (reject) कर दी जाएगी।
  • 40% से अधिक विकलांगता के मामले में, प्रति घंटे 20 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा, जिसके लिए निरीक्षक को विकलांगता प्रमाण पत्र की एक प्रमाणित प्रति जमा करनी होगी।
  • यदि किसी विकलांगता (जैसे अंधापन, लोकोमोटर विकलांगता (दोनों बाहें प्रभावित) या सेरेब्रल पाल्सी) के कारण उम्मीदवार स्वयं लिखने में असमर्थ है, तो उसे ‘एक लेखक (scribe) की सहायता’ लेने का अधिकार है। यह लेखक स्नातक होना चाहिए, कानून या मानविकी का छात्र नहीं होना चाहिए, और उसे अपना पहचान/आधार कार्ड साथ रखना होगा। लेखक का विवरण परिशिष्ट-II (Appendix-II) के अनुसार भरा जाना चाहिए।
  • अन्य निर्दिष्ट विकलांगताओं के मामले में, लेखक की सुविधा प्राप्त करने के लिए सरकारी अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी/सिविल सर्जन से प्रमाणित एक प्रमाण पत्र (परिशिष्ट-I के अनुसार) प्रस्तुत करना अनिवार्य है।
  • परीक्षा के लिए उम्मीदवारी प्रोविजनल है, यदि किसी भी स्तर पर पाया गया कि उम्मीदवार पात्र नहीं है, तो उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।
  • निरीक्षकों द्वारा नकल करते या अनुचित साधनों का सहारा लेते पाए गए उम्मीदवारों को सामान्यतः परीक्षा देने से वंचित कर दिया जाएगा।

CBSE 12th Re-Evaluation 2026: 7 जून को आ‍धी रात तक करें अप्‍लाई, सीबीएसई ने बढ़ाई री-इवैल्‍युएशन की तारीख


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।