Get App

AIBE 21 Final Answer Key 2026: ऑफिशियल पोर्टल पर लॉगइन कर एआईबीई 21 की फाइनल अंसर की करें डाउनलोड, सफल उम्मीदवारों को मिलेगा सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस

AIBE 21 Final Answer Key 2026: बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने एआईबीई 21 की फाइनल आंसर की आधिकारिक पोर्टल पर जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपने लॉगइन क्रेडेंशियल की मदद से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। एआईबीई 21 के परिणाम इसी आंसर की के आधार पर जारी होंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 11, 2026 पर 10:49 AM
AIBE 21 Final Answer Key 2026: ऑफिशियल पोर्टल पर लॉगइन कर एआईबीई 21 की फाइनल अंसर की करें डाउनलोड, सफल उम्मीदवारों को मिलेगा सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस
बीसीआई द्वारा अब एआईबीई 21 फाइनल आंसर की के आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाएगा।

AIBE 21 Final Answer Key 2026: बार काउंसिल ऑफ़ इंडिया (BCI) ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) 21 की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने के बाद से सभी उम्मीदवार बेसब्री से फाइनल की का इंतजार कर रहे थे। लेकिन अब वे अपने लॉग इन क्रेडेंशियल की मदद से allindiabarexamination.com पर लॉग इन करके एआईबीई 21 फाइनल आंसर की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। 7 जून को हुई परीक्षा के बाद, प्रोविजनल आंसर की 10 जून को जारी की गई और 17 जून तक आपत्तियां स्वीकार की गईं। फाइनल आंसर की पर आगे कोई ऑब्जेक्शन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

बीसीआई द्वारा अब एआईबीई 21 फाइनल आंसर की के आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाएगा। एआईबीई 21 फाइनल आंसर-की की मदद से उम्मीदवार अपने जवाबों की जांच कर सकते हैं और अंतिम नतीजों का अनुमान लगा सकते हैं। एआईबीई 21 रिजल्ट 2026 संशोधित आंसर की के आधार पर घोषित होने की उम्मीद है। बीसीआई के अनुसार, एआईबीई 21 का रिजल्ट 14 से 18 जुलाई के बीच घोषित होने की संभावना है। उम्मीदवार वेबसाइट पर अपना एप्लीकेशन नंबर या हॉल टिकट नंबर और जन्म तिथि डालकर अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।

एआईबीई 21 फाइनल आंसर की 2026 कैसे डाउनलोड करें?

कैंडिडेट इन स्टेप्स को फॉलो करके फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:

  • एआईबीई की ऑफिशियल वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं।
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें