AIIMS BSc Nursing Result 2026: अखिकल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) बीएससी नर्सिंग के उम्मीदवारों का इंतजार आज, 4 जुलाई 2026 को खत्म होने वाला है। एम्स बीएससी नर्सिंग रिजल्ट 2026 की घोषणा करने की तैयारी कर रहा है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार रिजल्ट जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना क्वालिफाइंग स्टेटस चेक कर सकते हैं। रिजल्ट के बाद एम्स सभी परीक्षार्थियों का इंडिविजुअल स्कोरकार्ड भी जारी कर देगा। परीक्षार्थी ध्यान रखें कि मेरिट लिस्ट और इंडिविजुअल स्कोरकार्ड, प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाते हैं।
पीडीएफ फॉर्मेट में जारी होगा एम्स बीएससी नर्सिंग रिजल्ट 2026
एम्स बीएससी नर्सिंग रिजल्ट 2026 संस्थान के आधिकारिक परीक्षा पोर्टल पर जारी किया जाएगा। परीक्षार्थियों की मेरिट लिस्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी होगी। परीक्षार्थी अपने अकाउंट में लॉग इन करने के बाद अपने इंडिविजुअल स्कोरकार्ड डाउनलोड कर पाएंगे। एम्स ने अभी बीएससी नर्सिंग रिजल्ट 2026 के जारी होने का समय आधिकारिक रूप से घोषित नहीं किया है। मगर पिछले ट्रेंड के आधार पर रिजल्ट दोपहर 12 बजे के आसपास जारी होने के कयास लगाए जा रहे थे।
एम्स बीएससी नर्सिंग 2026 मेरिट लिस्ट में होगी ये जानकारी
एम्स बीएससी नर्सिंग 2026 की मेरिट लिस्ट में क्वालिफाइड कैंडिडेट के रोल नंबर, ओवरऑल रैंक, पर्सेंटाइल स्कोर, कैटेगरी-वाइज क्वालिफिकेशन स्टेटस और काउंसलिंग एलिजिबिलिटी शामिल होगी। इंडिविजुअल स्कोरकार्ड में परीक्षा की दूसरी जरूरी जानकारी के साथ विस्तृत अंक दिए जाएंगे। उम्मीदवारों को अपना रिजल्ट चेक करने के लिए सिर्फ एम्स के आधिकारिक परीक्षा पोर्टल पर ही भरोसा करना चाहिए।
कैंडिडेट्स को अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के बाद उन पर दी गई हर जानकारी को ध्यान से देखना चाहिए। स्कोरकार्ड पर कैंडिडेट का नाम, रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर, कैटेगरी, रॉ स्कोर, नॉर्मलाइज्ड स्कोर, पर्सेंटाइल, ओवरऑल रैंक, क्वालिफाइंग स्टेटस और काउंसलिंग एलिजिबिलिटी दिखाई देगी। उम्मीदवारों को इसमें कोई भी गड़बड़ी होने पर सुधार के लिए एम्स परीक्षा अथॉरिटी से संपर्क करना चाहिए।
एम्स बीएससी नर्सिंग 2026 क्वालिफाइंग मार्क्स
कैटेगरी मिनिमम क्वालिफाइंग मार्क्स
एम्स बीएससी नर्सिंग रिजल्ट के बाद शुरू होगी काउंसलिंग प्रक्रिया
प्रवेश परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को रिजल्ट घोषित होने के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा। प्रवेश प्रक्रिया में काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन, इंस्टीट्यूट प्रेफरेंस सबमिशन, सीट एलोकेशन, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, जहां लागू हो वहां मेडिकल एग्जामिनेशन, फीस पेमेंट और फाइनल एडमिशन शामिल होगा। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने सभी सर्टिफिकेट की मूल प्रति की भी जरूरत होगी।
एम्स बीएससी नर्सिंग रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के स्टेप्स
एम्स बीएससी नर्सिंग काउंसलिंग 2026 के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स