AISSEE 2026: सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए आवेदन करने का आखिरी मौका आज, जानें आवेदन संबंधी सभी डीटेल

AISSEE 2026: बहुत से अभिभावक अपने बच्चे को सैनिक स्कूल में पढ़ाना चाहते हैं, क्योंकि यहां पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को आत्म निर्भर भी बनाया जाता है। इस स्कूल में छठी और नौंवी कक्षा में प्रवेश के लिए आखिरी तारीख आज यानी 9 नवंबर है। इसके बारे में और जानने के लिए यहां देखें

अपडेटेड Nov 08, 2025 पर 5:32 PM
Story continues below Advertisement
सैनिक स्कूलों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 18 जनवरी 2026 रविवार को होगा।

AISSEE 2026: सैनिक स्कूलों को देश के प्रतिष्ठित स्कूलों में गिना जाता है। इन स्कूलों में अच्छी पढ़ाई के साथ-साथ छात्रों को आत्मनिर्भर, अनुशासित और बेहतर नागरिक बनने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है। इन स्कूलों में कक्षा 6 और कक्षा 9 में प्रवेश के लिए ऑल इंडिया स्तर की परीक्षा होती है। इसमें सफल रहने वाले छात्र ही सैनिक स्कूल का हिस्सा बनते हैं। ये स्कूल सामान्य स्कूल न होकर आवासीय यानी हॉस्टल होता है। बच्चे यहां पढ़ते और रहते हैं। जो भी अभिभावक अपने बच्चे का प्रवेश सैनिक स्कूल में करना चाहते हैं उन्हें अखिल भारतीय सैनिक स्कूल परीक्षा (AISSEE) 2026 के लिए आवेदन करना होगा, जिसकी आखिरी तारीख बहुत पास आ चुकी है। एआईएसएसईई 2026 के लिए आवेदन आज यानी 9 नवंबर तक कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। सैनिक स्कूलों की कक्षा 6 और 9 में दाखिला लेना चाह रहे विद्यार्थी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/sainik-school-society पर आवेदन कर सकते हैं। सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा ओएमआर शीट पर पेन और पेपर मोड में देश के 190 शहरों में ऑफलाइन आयोजित की जाएगी।

जरूरी तारीखें

  • 10 नवंबर तक फीस का भुगतान कर सकेंगे।
  • 12 नवंबर से 14 नवंबर के बीच ऑनलाइन फॉर्म में करेक्शन कर सकेंगे।
  • सैनिक स्कूलों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 18 जनवरी 2026 रविवार को होगा।
  • परीक्षा के चार से छह सप्ताह के बाद रिजल्ट आएगा।

यहां होगा दाखिला

एआईएसएसईई 2026 से शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए सभी नए मंजूरी प्राप्त 69 सैनिक स्कूलों में और स्वीकृत 19 नए सैनिक स्कूलों (जो शैक्षणिक वर्ष 2026-27 में कक्षा 9 तक पहुंच गए हैं) की कक्षा 9 में दाखिला होगा।


आयु संबंधी योग्यता

कक्षा 6 के लिए उम्र 31 मार्च 2026 तक 10 से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए। नौवीं कक्षा में नामांकन के लिए उम्मीदवार की उम्र 31 मार्च 2026 तक 13 से 15 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क

जनरल, ओबीसी (एनसीएल), डिफेंस, एक्स सर्विसमैन के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपए व एससी और एसटी वर्ग के लिए 700 रुपए शुल्क देना होगा।

एग्जाम पैटर्न

कक्षा 6: हिंदी व इंग्लिश समेत 13 माध्यमों में सैनिक स्कूल कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा कुल 150 मिनट की होगी। पेपर 300 अंक का होगा, जिसमें कुल 125 प्रश्न होंगे। लैंग्वेज में 50 अंक के 25 प्रश्न होंगे। हर सवाल 2 अंक का होगा। मैथ्स में 150 अंक के 50 प्रश्न होंगे। हर प्रश्न 3 अंक का होगा। इंटेलिजेंस में 50 अंक के 25 प्रश्न होंगे। हर सवाल 2 अंक का होगा। जनरल नॉलेज में 50 अंक के 25 सवाल होंगे। हर सवाल 2 अंक के होंगे।

कक्षा 9: सैनिक स्कूल कक्षा 9 प्रवेश परीक्षा केवल इंग्लिश मीडियम में होगी। 180 मिनट की परीक्षा में कुल 150 सवाल पूछे जाएंगे। यह पेपर 400 नंबर का होगा। मैथ्स में 4-4 नंबर के 50 प्रश्न आएंगे। इंटेलिजेंस, इंग्लिश, सामान्य विज्ञान और सामाजिक विज्ञान सभी में 50-50 अंक के 25-50 प्रश्न होंगे। इनमें हर सवाल दो अंक का होगा।

UP board exam date sheet 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षा 18 फरवरी से होगी शुरू, 12 मार्च को होगा लास्ट एग्जाम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।