Ajit Pawar Death Plane Crash: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के विमान दुर्घना में आकस्मिक और दुखद निधन के बाद मुंबई विश्वविद्यालय ने आज होने वाली दोपहर की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया। इन परीक्षाओं के संबंध में संशोधित डेटशीट जल्द ही घोषित की जाएगी। यूनिवर्सिटी ने आधिकारिक नोटिस जारी कर यह जानकारी एक दी। अजीत पवार और चार अन्य सदस्यों की बुधवार को सुबह 10.46 बजे महाराष्ट्र के बारामती हवाई अड्डे पर एक प्राइवेट जेट दुर्घटना में मृत्यु हो गई। दिवंगत उप मुख्यमंत्री के निधन के बाद राज्य में 3 दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन की सूचना आने के बाद मुंबई यूनिवर्सिटी ने 28 जनवरी को दोपहर की शिफ्ट में होने वाली सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। इस संबंध में जारी आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि " सर्कुलर नंबर DIP-2026/CR-20/PROTO-01 दिनांक 28 जनवरी, 2026 के संदर्भ में, कॉमर्स और मैनेजमेंट, आर्ट्स और एजुकेशन के संबद्ध कॉलेजों के प्रिंसिपल, सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन (CDOE) के डायरेक्टर को सूचित किया जाता है कि बुधवार, 28 जनवरी, 2026 को श्री अजीत आशाताई अनंतराव पवार, माननीय उपमुख्यमंत्री, महाराष्ट्र सरकार के दुखद निधन के कारण आज दोपहर की 28/01/2026 की परीक्षाएं पुनर्निर्धारित की गई हैं और इनकी घोषणा बाद में की जाएगी।"
बुधवार तड़के, डीजीसीए ने पुष्टि की कि महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम VT-SSK नाम के एक बिजनेस जेट में 2 और कर्मियों और 2 क्रू सदस्यों के साथ सवार थे, जो महाराष्ट्र के बारामती एयरपोर्ट पर रनवे से भटक गया और क्रैश हो गया। इससे उसमें विस्फोट हो गया और हादसे में विमान में सवार सभी पांच लोगों की मृत्यु हो गई।