Ajit Pawar Death School Closed: महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार का आज, गुरुवार, 29 जनवरी 2026 को महाराष्ट्र के पुणे जिले के बारामती में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अजित पवार का बुधवार, 28 जनवरी 2026 को बारामती में विमान दुर्घटना में निधन हो गया था। उनके निधन पर राज्य में तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की गई थी। आज उनके अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार में भारी भीड़ जुटने के अनुमान में राज्य के शिक्षा विभाग ने सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। विभाग की तरफ से कहा गया है कि जिन कक्षाओं की आज परीक्षा थी, वे भी स्थगित रहेंगी और स्कूल-कॉलेज अपनी सहूलियत के हिसाब से आगे की तारीख के साथ संशोधित कार्यक्रम जारी करेंगे।
