Bihar Board Exam 2026: बिहार बोर्ड की 12वीं के छात्रों को चेतावनी, ये काम किया तो 2 साल के लिए कर दिए जाएंगे ब्लैकलिस्ट

Bihar Board Exam 2026: बिहार बोर्ड की 12वीं कक्षा के छात्रों की फाइनल परीक्षा 2 फरवरी से शुरू होने जा रही है। इससे पहले बोर्ड ने छात्रों के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। छात्रों को सख्ती से कुछ नियमों का पालन करने का निर्देश दिया गया है। ऐसा नहीं करने पर वे 2 साल के लिए ब्लैकलिस्ट हो सकते हैं

अपडेटेड Jan 29, 2026 पर 10:29 AM
Story continues below Advertisement
बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट (12वीं कक्षा) की परीक्षा 2 फरवरी से शुरू होगी।

Bihar Board Exam 2026: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की शैक्षिक सत्र 2025-26 की बोर्ड परीक्षाओं में अब बस कुछ ही दिन शेष हैं। बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट (12वीं कक्षा) की परीक्षा 2 फरवरी से शुरू होगी। बोर्ड परीक्षा शुरू होने से पहले बीएसईबी ने इंटरमीडिएट छात्रों के लिए परीक्षा से जुड़े कुछ दिशानिर्देश जारी किए हैं। साथ ही छात्रों को चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने पर उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जा सकते हैं। कुछ मामलों में तो छात्रों को दो साल के लिए ब्लैकलिस्ट भी किया जा सकता है। बिहार बोर्ड ने कहा कि इस कदम का मकसद परीक्षाओं के संचालन में अनुशासन, पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करना है।

बिहार शिक्षा बोर्ड ने छात्रों को तय परीक्षा समय के बाद जबरदस्ती परीक्षा केंद्रों में घुसने के खिलाफ चेतावनी दी है। बीएसईबी ने कहा कि जो भी छात्र एंट्री टाइम खत्म होने के बाद जबरदस्ती एग्जाम सेंटर में घुसने की कोशिश करेगा, उसे अगले दो साल के लिए परीक्षा से वंचित किया जा सकता है। साथ ही, उस छात्र के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की जाएगी। इतना ही नहीं ऐसे परीक्षार्थी को परीक्षा में बैठने की अनुमति देने वाले सेंटर सुपरिटेंडेंट को सस्पेंड किया जा सकता है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के संबंध में जरूरी नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।

परीक्षा केंद्र में एंट्री का समय परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले तय किया गया है, और किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले केंद्र में एंट्री की अनुमति नहीं दी जाएगी। बोर्ड ने अधिकारियों को सभी केंद्रों पर एंट्री पॉइंट्स की सख्ती से निगरानी करने और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

बिहार बोर्ड इंटर (कक्षा 12) की परीक्षाएं 2 फरवरी से 13 फरवरी, 2026 तक राज्य के कई केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी। पहली पाली के लिए, उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में एंट्री सुबह 8:30 बजे (परीक्षा से एक घंटा पहले) शुरू होगी। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले तक, यानी सुबह 9 बजे तक परीक्षा केंद्र में एंट्री की अनुमति दी जाएगी, क्योंकि परीक्षा सुबह 9:30 बजे शुरू होगी। दूसरी पाली के लिए, उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में एंट्री दोपहर 1 बजे शुरू होगी। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले तक, यानी दोपहर 1:30 बजे तक एंट्री की अनुमति दी जाएगी, क्योंकि परीक्षा दोपहर 2 बजे शुरू होगी।

छात्रों को भीड़ से बचने और समय पर पहुंचने के लिए, तय समय से कम से कम एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले एग्जाम सेंटर का मेन गेट बंद कर दिया जाएगा।

Ajit Pawar Death Plane Crash: मुंबई यूनिवर्सिटी में आज की सभी परीक्षाएं स्थगित, नई तारीख की घोषणा जल्द


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।